फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Kejriwal claimed that GST collection has increased by 15 percent as compared to last year.

Delhi GST Collection: सीएम केजरीवाल का दावा- जीएसटी कलेक्शन बढ़ा, अब बनेंगे ज्यादा स्कूल और अस्पताल

Thu, 06 Jul 2023 01:24 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 01:24 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि पीछले साल की तुलना में जीएसटी कलेक्शन 15 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन
CM Kejriwal claimed that GST collection has increased by 15 percent as compared to last year.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दावा किया है कि इस साल की पहली तिमाही में बीते साल 2022 की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ है। दिल्ली में अब अधिक स्कूल और अस्पताल के साथ बुनियादी ढांचा बनाने के लिए पैसा होगा। 
विज्ञापन

 
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि अक्सर सरकारें कहती हैं कि उनके पास अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने के लिए पैसा नहीं है। लेकिन दिल्ली में हमारी सरकार ने दिखाया है कि ईमानदार सरकार में राजस्व बढ़ा है। 
दिल्ली में पहली तिमाही का जीएसटी कलेक्शन बीते साल के मुकाबले 15 फीसदी बढ़ा है। इससे दिल्ली में हमें और भी ज्यादा स्कूल, अस्पताल और बुनियादी ढांचा बनाने के लिए पैसा होगा। सीएम केजरीवाल ने बीते 6 साल का जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा साझा किया। साल 2018-19 से लेकर 2023-2024 की पहली तिमाही का जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed