फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM kejriwal addresses Aam aadmi Party jan aakrosh rally to protest against target killing in kashmir 

Target killings: आप का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, केजरीवाल बोले-कश्मीर में 1990 का दौर वापस आया, भाजपा फेल

Sun, 05 Jun 2022 01:22 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Jun 2022 01:22 PM IST
सार

कश्मीर में हो रहे टारगेट किलिंग के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, संजय सिंह और अन्य विधायक जन आक्रोश रैली में विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
CM kejriwal addresses Aam aadmi Party jan aakrosh rally to protest against target killing in kashmir 
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचे केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर में एक बार फिर से शुरू हुए टारगेट किलिंग के मामलों ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है। इसके विरोध में देश भर में जगह-जगह आवाज उठाई जा रही है। इसी बीच रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी ने जन आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी रैली को संबोधित करने के लिए प्रदर्शन स्थल पहुंचे। जन आक्रोश रैली में केजरीवाल और सिसोदिया के साथ ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, संजय सिंह और अन्य विधायक शामिल रहे। उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिसोदिया ने कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इसे घाटी के इतिहास का सबसे बुरा दौर माना जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में इन दिनों दहशत और आतंक का माहौल है।

विज्ञापन


केजरीवल बोले-  कश्मीर कार्रवाई चाहता है
वहीं, प्रदर्शन में पहुंचे सीएम केजरीवाल ने कहा कि कश्मीर में भाजपा सरकार विफल रही है। 1990 का दौर फिर से आ गया है। सरकार की कोई योजना नहीं है। जब भी घाटी में हत्या होती है, खबर आती है कि गृह मंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बहुत हो गईं यह बैठकें, अब हमें कार्रवाई की आवश्यकता है। कश्मीर कार्रवाई चाहता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा कि जब कश्मीरी पंडित हत्याओं के खिलाफ विरोध करना चाहते हैं, तो कश्मीर की वर्तमान भाजपा सरकार उन्हें विरोध करने की अनुमति नहीं देती है। अगर सरकार इस तरह का व्यवहार करती है तो लोगों की पीड़ा दोगुनी हो जाती है।


सांसद संजय सिंह ने भी भाजपा पर बोला हमला
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 1990 के दौरान कश्मीर में भाजपा के समर्थन वाली सरकार थी और अब पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार है, तब भी कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। घाटी 1990 के दशक में भी कश्मीरी पंडितों के पलायन की गवाह रही है।



इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि कश्मीर में स्थिति 'बेहद चिंताजनक' है और उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की थी कि वहां के लोगों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed