{"_id":"62d3ca748747d22710244f32","slug":"cm-arvind-kejriwal-writes-letter-to-pm-modi-seeking-clearance-for-his-singapore-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केजरीवाल को नहीं मिली सिंगापुर जाने की अनुमति, पीएम मोदी को पत्र लिखकर किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केजरीवाल को नहीं मिली सिंगापुर जाने की अनुमति, पीएम मोदी को पत्र लिखकर किया आग्रह
Sun, 17 Jul 2022 02:08 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:08 PM IST
सार
केजरीवाल ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द सिंगापुर जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वो विदेश की धरती पर भारत का मान बढ़ा सकें।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सिंगापुर में होने वाली वर्ल्ड सिटीज समिट में शामिल होने की अनुमति न मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र के रवैये को गलत बताया है।
दरअसल वर्ल्ड सिटीज समिट के लिए सिंगापुर सरकार ने दिल्ली सरकार को आमंत्रित किया है। इस समिट में शआमिल होकर केजरीवाल को सिंगापुर में दिल्ली मॉडल पेश करना था। लेकिन वहां जाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अब तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। करीब एक महीने से केजरीवाल की फाइल केंद्र सरकार के पास पड़ी हुई है, लेकिन इसपर कोई जवाब नहीं आया है।
अब केजरीवाल ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द सिंगापुर जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वो विदेश की धरती पर भारत का मान बढ़ा सकें। केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि सिंगापुर में दुनियाभर के कई बड़े नेताओं के सामने दिल्ली मॉडल प्रस्तुत किया जाना है।
विज्ञापन
आज सारी दुनिया दिल्ली मॉडल के बारे में जानना चाहती है। वहां से आया ये न्योता देश के लिए गौरव और मान की बात है, लेकिन किसी सीएम को इतने महत्वपूर्ण मंच पर जाने से रोकना देशहित के खिलाफ है।

Delhi CM Arvind Kejriwal writes to PM Modi seeking permission to travel to Singapore to attend the World Cities Summit to present the 'Delhi model'.
In his letter, Kejriwal also states that he earlier wrote to the PM on June 7 seeking permission to travel to Singapore. pic.twitter.com/kAHYDHC3r9— ANI (@ANI) July 17, 2022