फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Arvind Kejriwal holds pc and attacks centre over his singapore visit and LG order for CBI probe

Liquor Policy Conflict: मनीष सिसोदिया को जेल भेजने की तैयारी में केंद्र सरकार, केजरीवाल ने लगाए कई आरोप

Fri, 22 Jul 2022 05:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 22 Jul 2022 05:01 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये लोग मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। केंद्र सरकार दिल्ली के कामों को रोकना चाहती है। दिल्ली के कामों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ट्रंप साहब की पत्नी आई थीं तो उन्होंने हमारे स्कूलों का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal holds pc and attacks centre over his singapore visit and LG order for CBI probe
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आबकारी नीति को लेकर एलजी द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की। एलजी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। इसके तीन कारण हैं। पहला यह कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। जितना चाहें कीचड़ फेंक लो, हम पर चिपकेगा नहीं। दूसरा कारण यह है कि पंजाब में जीत के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी फैल रही है, ये उसे रोकना चाहते हैं। तीसरा कारण यह कि ये दिल्ली के शानदार काम रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन


सिंगापुर की सरकार पूरी दुनिया के सामने मुझे बुलाकर यह कह रही है कि पूरी दुनिया को बताइए कि दिल्ली में क्या काम हो रहे हैं। इससे बड़े गर्व की क्या बात हो सकती है। दिल्ली के कामों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ट्रंप साहब की पत्नी आई थीं तो उन्होंने हमारे स्कूलों का निरीक्षण किया था। ये हमारे दिल्ली के कामों को रोकना चाहते हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम हो रहे हैं इसलिए उन्होंने पहले स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाला और फिर शिक्षा मंत्री को जेल में डालना चाहते हैं। मगर मैं दिल्ली और देश के लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि काम नहीं रुकेंगे।

विज्ञापन

कहा कि इन्होंने सत्येंद्र जैन को दो महीने जेल में रख लिया। तीन महीने, चार महीने रख लें फिर निकल आएंगे, काम फिर शुरू हो जाएगा। मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजेंगे। महीना, दो महीना, तीन महीना कब तक जेल में रखेंगे। झूठा केस है, कोर्ट में जाकर गिर जाएगा। देख लेना इनको डांट पड़ेगी, लेकिन काम नहीं रुकेगा।

केजरीवाल ने कहा कि 75 साल में इन पार्टियों ने मिलकर देश को बर्बाद कर दिया। 75 साल में कितने देश हमसे आगे निकल गए, क्यों? हम में कोई कमी है? सबसे टैलेंटेड लोग भारत के ही हैं, लेकिन इन्होंने लूटा है हमें। ये अपनी लूट जारी रखना चाहते हैं। दिल्ली से ये जो चिंगारी निकली है, पूरे देश में फैलेगी। देश खड़ा हो रहा है।

कहा कि सिसोदिया के खिलाफ केस झूठा है, हम जेल जाने से नहीं डरते। ये लोग सावरकर की औलादे हैं, जिसने अपनी जान बचाने के लिए अंग्रेजों से माफी मांगी थी। हम लोग भगत सिंह की औलादे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए फांसी का फंदा चूम लिया था।

उधर, जानकारी मिली है कि दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना द्वारा बुलाई गई साप्ताहिक बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए हैं। इससे पहले एलजी 8 जुलाई को साप्ताहिक बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed