फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   clubhouse case: moderator of audio chat room was minor

 दिल्ली : क्लब हाउस मामले में खुलासा, नाबालिग था ऑडियो चैट रूम का मॉडरेटर

Sun, 23 Jan 2022 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 05:25 AM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में राहुल ने किया दावा, इसके बाद पुलिस ने की नाबालिग से पूछताछ, जांच जारी। केरल व दिल्ली की दो युवतियों, एक नाबालिग के अलावा देहरादून और जोधपुर के दो युवकों से की गई पूछताछ। पुलिस का कहना कि पूरा तरह पुष्टि करने के बाद ही मामले में की जाएगी गिरफ्तारी। 
 

विज्ञापन
clubhouse case: moderator of audio chat room was minor
clubhouse - फोटो : cyber news

विस्तार

स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन्स यूनिट ने  क्लब हाउस मामले की जांच में लखनऊ के राहुल समेत कुल छह लोगों से अब तक पूछताछ की है। शनिवार रात किए गए खुलासे में पुलिस अधिकारियों ने 17 साल के नाबालिग के कहने पर उसने चैट रूम की 'मॉडरेट की' उसे दी थी। नाबालिग की चैट रूम में मॉडरेट कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने अपने माता-पिता की मौजूदगी में इसको स्वीकार भी किया है। 

विज्ञापन


 लेकिन जब मामला सुखियों में आया तो उसने अपने अकाउंट का नाम बदल दिया। क्लब हाउस के चैट रूम में जिन लोगों के अकाउंट मिले थे उनमें से पुलिस ने राहुल व नाबालिग समेत छह से पूछताछ की। केरल और दिल्ली की दो युवतियों के अलावा जोधपुर और देहरादून के दो अन्य युवक से पूछताछ की गई। पुलिस ने इनसे पांच मोबाइल फोन और एक लैपटॉप और नोटपैड को कब्जे में लेकर जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इनकी आवाजों के सैंपल भी ले लिये गए हैं। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद ही मामले में कोई गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने क्लब हाउस में रजिस्टर्ड अकाउंट की जांच की। उसके आधार पर छह लोगों को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया। पुलिस ने सभी से या तो उनके घर या पुलिस दफ्तर बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें केरल निवासी अंचल आनंद नामक युवती का भी नाम सामने आया। युवती ने sellos017 के नाम से अपना अकाउंट बनाया हुआ था। अंचल ऑडियो चैट में हिस्सा ले रही थी। दिल्ली के निजामुद्दीन में रहने वाली युवती रोमा मक्कड़ से भी पुलिस ने पूछताछ की। अंचल और रोमा ग्रुप पर होने वाली चर्चाओं में एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने अंचल का मोबाइल फोन और नोट पैड कब्जे में लेकर उसको जांच के लिए भेजा है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जोधपुर निवासी नौमान जब्बर से भी पूछताछ की। नौमान ने भी अकाउंट बनाया हुआ था। नौमान ने बताया कि उसने 25 जुलाई 2021 को क्लब हाउस पर अपना पहला अकाउंट बनाया था। आकाश के कहने पर नौमान ने दूसरा अकाउंट क्लब हाउस एप पर बना दिया। बाद में आकाश ने ही नौमान को पुलिस एक्शन की जानकारी दी। पुलिस इस तथ्य की जांच कर रही है। पुलिस ने नौमान का मोबाइल कब्जे में लिया है।


जांच के दौरान पुलिस देहरादून हर्ष पाल नामक युवक के पास पहुंच गई। हर्ष ने अपना अकाउंट बनाया हुआ था। हर्ष बीकॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष का छात्र है। जून में उसने अकाउंट बनाया था। लेकिन जब पुलिस ने मामला दर्ज किया तो अगले ही दिन 19 जनवरी को उसने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। उसने बताया कि वह बस एक बार दस मिनट के लिए चर्चा में शामिल हुआ था। उसने लेकिन कोई कमेंट नहीं किया। जिस हर्ष की ऑडियो और वीडियो वायरल हो रही है, वह कोई दूसरा है। 

पुलिस ने इसका लैपटॉप और मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। वहीं पूछताछ के दौरान राहुल ने खुलासा किया है कि द्मद्बह्म्ड्ड नाम से अकाउंट चलाने वाला आकाश ही है। उसने सल्लोस नामक युवक का असली नाम भी पुलिस को बताया है। उसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़के से पूछताछ की।
 

नोएडा में विधि की पढ़ाई कर रहा यश तो बीकॉम का छात्र है जैष्णव

ट्विटर के क्लब हाउस में मुस्लिम महिलाओं पर टिप्पणी करने के मामले मुंबई पुलिस द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों में से यश पारासर नोएडा स्थित एक यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है। वहीं जैष्णव नोएडा में ही बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि यश को लग्जरी गाड़ी से घूमने और ऐशोआराम की जिंदगी जीने का शौक है।   

 मुंबई पुलिस ने क्लब हाउस ऑडियो चैट ऐप पर महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में विगत बृहस्पतिवार रात हरियाणा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। उनमें से दो युवक फरीदाबाद के सेक्टर 30 निवासी जैष्णव कक्कड़ (21) और सेक्टर 15 निवासी यश पाराशर (22) हैं। जैष्णव और यश को फरीदाबाद से जबकि तीसरे आरोपी आकाश को करनाल से गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है।

बताया जा रहा है कि क्लब हाउस चैटिंग एप का मॉडरेटर यश पाराशर है। उसके पिता सरूरपुर स्थित एक फैक्टरी के संचालक हैं। बताया जा रहा है कि यश को अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती और ऐशोआराम करने का शौक है। वहीं लग्जरी गाड़ियों से घूमने का भी काफी शौकीन है। वहीं दूसरे आरोपी जैष्णव अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता है। काफी समय पूर्व पिता से तलाक होने के कारण उसकी मां अकेले अपने बेटे को लेकर गुजर बसर कर रही हैं। 

साइबर सेल ने भी शुरू की निगरानी
क्लब हाउस ऑडियो चैट एप पर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के मामले में फरीदाबाद के दो युवकों के पकड़े जाने के बाद से साइबर सेल ने भी नजर रखनी शुरू कर दी है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम, व्हॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया से जुड़े ऐसे ग्रुपों की तलाश की जा रही है जिस पर जाति, लिंग, भेद, धर्म और समाज को लेकर टिप्पणी की जाती हो जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। पुलिस आयुक्त का कहना है इस तरह के ग्रुपों का संचालन करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed