फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   clothing warehouse was illegal

किराड़ी आग की घटना-- इमारत में अवैध रूप से चल रहा था कपड़े का गोदाम

Tue, 24 Dec 2019 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
clothing warehouse was illegal
अवैध था कपड़े का गोदाम हादसे की जांच के आदेश
विज्ञापन

नई दिल्ली। अनाज मंडी इलाके में अवैध फैक्टरी में आग में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद निठारी में अवैध गोदाम नौ लोगों के लिए काल बन गया। उत्तरी एमसीडी के महापौर अवतार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद हादसे की जांच कर रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से मांगी गई है। महापौर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। हादसा किराड़ी क्षेत्र के निठारी गांव इलाके में हुआ। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ रोहिणी वार्ड समिति के अध्यक्ष मनीष चौधरी, पार्षद उर्मिला चौधरी व निगम के वरिष्ठ अधिकारी थे।

निठारी गांव अनधिकृत कॉलोनियों में शामिल है। नगर निगम के नियम के मुताबिक, अनधिकृत कॉलोनियों में किसी भी व्यवसाय के लिए लाइसेंस नहीं दिया जा सकता। जिस इमारत में आग लगी, उसके भूतल पर कपड़े का गोदाम था। यह गोदाम अवैध रूप से चलाया जा रहा था। आग भी गोदाम में ही लगी थी। उल्लेखनीय है कि अनाज मंडी इलाके में गत 8 दिसंबर को चार मंजिला इमारत में आग में बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई थी। निगमायुक्त वर्षा जोशी ने इसकी जांच के आदेश दिए थे, लेकिन दो हफ्ते बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed