{"_id":"61b5dd7fafdb2b5f653dc1ce","slug":"clashes-between-prisoners-in-tihar-jail-attacked-with-barber-scissors-while-getting-hair-cut-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प, बाल कटवाते समय नाई की कैंची से किया हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प, बाल कटवाते समय नाई की कैंची से किया हमला, दो घायल
Sun, 12 Dec 2021 05:01 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 12 Dec 2021 05:01 PM IST
सार
जेल कर्मचारियों ने सभी कैदियों को काबू में किया और घायल योगेश को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Tihar jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल संख्या आठ में शुक्रवार को दो कैदियों ने एक कैदी पर कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानाकारी मिलने के बाद जेलकर्मियों ने घायल कैदी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जेल प्रशासन की ओर से घटना की शिकायत हरिनगर थाना पुलिस को दी गई। लेकिन पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाने से मना कर दिया। पुलिस जेल अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घायल कैदी की पहचान योगेश के रूप में हुई। योगेश एक मामले में तिहाड़ के जेल नंबर आठ में बंद है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जेल में वह नाई से बाल कटवा रहा था। इसी दौरान उसके वार्ड में रहने वाले दो कैदी उसके पास आए और कैंची लेकर उसपर हमला कर दिया। इस दौरान हुई हाथापाई में एक आरोपी कैदी को भी चोट लगी। जेल कर्मचारियों ने सभी कैदियों को काबू में किया और घायल योगेश को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। लेकिन योगेश ने शिकायत करने से मना कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जेल अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।