{"_id":"613f158a8ebc3e32763afc0a","slug":"clash-between-prisoners-in-tihar-jail-number-three-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिहाड़ जेल नंबर तीन में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में दो कैदी घायल, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिहाड़ जेल नंबर तीन में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में दो कैदी घायल, एक की हालत नाजुक
Mon, 13 Sep 2021 02:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:40 PM IST
सार
तिहाड़ के जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। चाकूबाजी की घटना में दो कैदी घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ के जेल संख्या तीन में शनिवार देर रात कैदियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। चाकूबाजी में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कैदियों का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
शनिवार रात करीब दस बजे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से हरि नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि तिहाड़ जेल में घायल हुए एक विचाराधीन कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि कैदी के जांघ, पेट और पसलियों के उपर छूरा से वार किया गया था।
पुलिस ने कैदी का बयान दर्ज किया। कैदी की पहचान सुमित दत्त के रूप में हुई। सुमित ने पुलिस को बताया कि उसकी जेल में मौजूद कैदी कालू और बिलौता से किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों ने उसपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। सुमित की तबियत बिगडने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
छानबीन के लिए जेल नंबर तीन पहुंची पुलिस को पता चला कि कैदियों के बीच हुई खूनी संघर्ष में कालू के जांघ में भी छूरा लगा है। उसे भी इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस बाबत हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।