फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   civic amenities

कचरा उठाने के लिए खरीदे जाएंगे नए ऑटो टिप्पर

Mon, 21 Feb 2022 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
civic amenities
नई दिल्ली। करोल बाग, पहाड़गंज और नरेला की संकरी गलियों में कचरा उठाने के लिए उत्तरी निगम ने 335 नए ऑटो टिप्पर खरीदने का निर्णय लिया है। उत्तरी निगम की स्थायी समिति ने इसे मंजूरी दी है।
विज्ञापन

इसके लिए शहरी विकास फंड (यूडीएफ) के फंड से शहरी सदर पहाड़गंज, करोल बाग और नरेला जोन में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए मशीनरी और वाहनों की खरीद के लिए 86.56 करोड़ रुपयों की मंजूरी मिली है। इसके तहत दो घन मीटर के 260 ऑटो टिप्पर, 3.3 घन मीटर के 75 ऑटो टिप्पर मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बीएस-6 मॉडल के होंगे सभी ऑटो टिप्पर
निगम ने बीएस-6 मॉडल के सीएनजी ऑटो टिप्पर खरीदने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो घन मीटर के 724166 रुपये प्रति ऑटो टिप्पर और 3.3 घन मीटर वाले ऑटो टिप्पर 807391 रुपये प्रति ऑटो टिप्पर की दर से खरीदने की निविदा को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सफाई उपकरण खरीदने की है तैयारी
उत्तरी निगम ने 35 ट्रक टिप्पर, 20 मोबाइल रिफ्यूज कॉम्पैक्टर, 155 ई-रिक्शा, 335 ऑटो टिप्पर और 33 मोबाइल कॉम्पैक्टर खरीदने की योजना को मंजूरी दी है। साथ ही 32 हुक लोडर वाले फिक्स कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन भी स्थापित करने का निर्णय लिया है। निगम तीन जगहों पर पूर्णत: कंप्यूटरीकृत धर्म कांटा (चौकी तुला) लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed