फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CISF arrested a cheater with fake ID of Civil Aviation Ministry and airport authority of india on Delhi airport 

दिल्ली: हवाई अड्डे पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एएआई की फर्जी आईडी रखने वाला ठग गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 04:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 04:58 PM IST
सार

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध पाए जाने पर आकाश बाबू को शनिवार की सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे  (आईजीआई) के टर्मिनल-3 पर रोका गया।

विज्ञापन
CISF arrested a cheater with fake ID of Civil Aviation Ministry and airport authority of india on Delhi airport 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से दो फर्जी पहचान पत्र, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान मिले। मोबाइल फोन की जांच के दौरान एक पीड़ित का पता चला, जिसने नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया। सीआईएसएफ के जवानों ने आरोपी को आईजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ ठगी और फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि 31 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे हवाई अड्डा पर मौजूद सीआईएसएफ की निगरानी दस्ते ने टर्मिनल तीन पर एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। शक होने पर जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन युवक संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। तलाशी के दौरान जवानों को युवक के पास से दो पहचान पत्र मिला। एक नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दूसरा भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाई यातायात नियंत्रण सेवा का था। उसके पास से एक आधार कार्ड मिला। जिससे आरोपी की पहचान डाबड़ी निवासी आकाश बाबू के रूप में हुई। 
विज्ञापन


जवानों ने उसके फोन कॉल डिटेल को खंगाला। जिसमें इंडसलैंड बैंक के एटीएम कर्मचारी मोहम्मद वाजिद का नंबर मिला। बातचीत करने पर उसने आरोपी की पहचान आऊकाश बाबू के रूप में की और बताया कि आरोपी ने उससे हवाई अड्डा पर नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी की है। पूछताछ करने पर आकाश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सीआईएसएफ के जवानों ने आरोपी को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर अब तक किए गए ठगी के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed