फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Circles of several TIs posted in the traffic police were changed.

Delhi News: ट्रैफिक पुलिस में तैनात कई टीआई का सर्कल बदला गया

Mon, 17 Nov 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Circles of several TIs posted in the traffic police were changed.
ट्रैफिक पुलिस में तैनात कई टीआई का सर्कल बदला गया
विज्ञापन

--लालकिला धमाके के बाद सुरक्षा बढ़ी, बाहरी राज्यों के वाहनों की कड़ी जांच

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में ट्रैफिक प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक इंचार्ज (टीआई) के सर्कल बदले गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 50 टीआई का सर्कल बदला गया है। इतनी बड़ी संख्या में हुए तबादलों को लेकर पुलिस महकमे में खासी चर्चा है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब लाल किला के सामने हाल ही में हुए धमाके के बाद राजधानी में सुरक्षा अलर्ट बढ़ाया गया है।

हालांकि, पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इन तबादलों का लालकिला धमाके से सीधा संबंध नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव पहले से लंबित था, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीते सप्ताह अंत में इसकी सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया, राजधानी में ट्रैफिक की बढ़ती चुनौतियों और विभिन्न क्षेत्रों में प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। लालकिला के सामने हुए जोरदार धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चक्र और कड़ा कर दिया है। विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। पुलिस की टीमें प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों, बस अड्डों और मेट्रो स्टेशनों के आसपास गश्त बढ़ा रही हैं। वाहनों की सघन जांच की जा रही है, खासकर उन वाहनों की जो शहर की सीमाओं से प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दूसरे राज्यों में पंजीकृत वाहनों की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई संदिग्ध वाहन या व्यक्ति राजधानी में प्रवेश न कर सके। हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भी अन्य राज्यों की पुलिस को इनपुट साझा कर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। धमाके से पहले अपनी से राजधानी के कई क्षेत्रों में घूमा था आतंकी
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाका करने वाला आतंकी अपनी कार से सुबह ही दिल्ली पहुंचा था। वह अपनी कार से राजधानी के कई इलाकों में घूमा था। जांच एजेंसियों को सीसीटीवी में उसकी कार कई स्थानों पर घूमती दिखाई दी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed