{"_id":"61c63f6f5475e812102fa5d2","slug":"christmas-prayer-will-be-held-in-slot-due-to-corona-infection-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बड़ा दिन : कोरोना संक्रमण के कारण स्लॉट में होगी क्रिसमस प्रार्थना, आम लोगों को प्रवेश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बड़ा दिन : कोरोना संक्रमण के कारण स्लॉट में होगी क्रिसमस प्रार्थना, आम लोगों को प्रवेश नहीं
Sat, 25 Dec 2021 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Dec 2021 04:12 AM IST
सार
राजधानी में करीब 40 कैथेड्रल गिरिजाघरों में मनाया जा रहा है यीशु का जन्मदिन। शाम 7.15 से रात 11.45 बजे तक चार स्लॉट में प्रार्थना।
विज्ञापन
गोल डाकखाना स्थित सेक्रेड हर्ट गिरिजाघर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में धूमधाम के साथ यीशु का जन्मदिन मनाया जा रहा है, लेकिन राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 40 से अधिक कैथेड्रल गिरिजाघरों में स्लॉट में प्रार्थना का आयोजन किया गया है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर यहां शाम 7.15 से रात 11.45 बजे तक चार स्लॉट में प्रार्थना हुई। शनिवार को भी ऐसे ही सुबह 6.30 से दोपहर 11.30 बजे तक तीन स्लॉट में प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को दिनभर गिरिजाघरों को सजाने-संवारने का काम चलता रहा। इस बीच यहां अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर मदर मैरी के सामने मोमबत्तियां जलाईं और गिरिजाघर की सजावट को देखा। शाम 4 बजे सभी गिरिजाघरों को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली के सबसे पुराने गिरिजाघरों में से एक गोल डाकखाने पर स्थित सेक्रेड हर्ट गिरिजाघर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। यहां पर करीब 25 फुट ऊंचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है। इसके मुख्य द्वार पर एक बड़ा स्टार भी लगाया गया है। सेक्रेड हर्ट गिरिजाघर के मुख्य पादरी फादर लॉरेन्स ने बताया कि सरकार के आदेश के मुताबिक क्रिसमस के मौके पर आम लोगों को गिरिजाघर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिन लोगों ने पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है, वह ही प्रार्थना में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
केवल 200 लोग शामिल
फादर लॉरेन्स ने बताया कि कुल 200 लोगों ने पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। भीड़ को कई हिस्सो में बांटने के लिए शाम की प्रार्थना को चार स्लॉट 7.15, 9, 10 और 11.45 बजे बांटा गया है। इसी प्रकार से क्रिसमस के दिन शनिवार सुबह प्रार्थना के लिए तीन स्लॉट 6.30 बजे, 8.30 और 11.30 बजे तय हैं।
कोई बड़ा आयोजन नहीं
क्रिसमस के मौके पर हर साल आधी रात को सेक्रेड हर्ट गिरिजाघर की बराबर में कोलंबस स्कूल परिसर में मिस्सा बलिदान प्रार्थना का आयोजन होता है, लेकिन इस बार गिरिजाघर में सीमित लोग प्रार्थना में हिस्सा ले रहे हैं। ज्यादातर चर्च से जुड़े लोग ही इसमें शामिल हैं। दिल्ली के गिरिजाघरों में बड़ा आयोजन नहीं हो रहा है।