फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Child death due to bird flu: Animal Husbandry and Dairying Department constituted inquiry committee

बर्ड फ्लू से बच्चे की मौत : पशुपालन व डेयरी विभाग ने किया जांच कमेटी का गठन

Sat, 24 Jul 2021 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
 अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 05:22 AM IST
सार

एम्स ने बच्चे की मौत का कारण ल्यूकेमिया कैंसर बताया

विज्ञापन
Child death due to bird flu: Animal Husbandry and Dairying Department constituted inquiry committee
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एम्स में बर्ड फ्लू से गुड़गांव के बच्चे की मौत के मामले में केंद्रीय पशुपालन व डेयरी विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया है। विभाग ने महामारी विज्ञान के आधार पर इस मामले की जांच के लिए संयुक्त आयुक्त डॉ. एच. आर. खन्ना की निगरानी में डॉ. विजय तेवतिया और एनसीडीसी के डॉ. रोवंती एन बागे को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस टीम में भोपाल स्थित आईसीएआर के प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे। 

विज्ञापन


उधर दिल्ली एम्स ने बच्चे का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है। एम्स के बालरोग विभाग की डॉ. रचना सेठ का कहना है कि एक्यूट ल्यूकेमिया के चलते बच्चे की मौत हुई है। बच्चा कीमोथैरेपी पर चल रहा था। उसकी हालत खराब होने पर एम्स लाया गया था जहां उसे आईसीयू और फिर वेंटिलेटर पर रखा गया। इसी दौरान बच्चे में उच्च बुखार के चलते सैंपल की जांच पुणे स्थित लैब भेजी गई जहां इंन्फ्लूएंजा ए और बी की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने 21 जुलाई को प्रकाशित की खबर में एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के हवाले से यह जानकारी दी थी कि बच्चे को एक्यूट ल्यूकेमिया कैंसर के चलते भर्ती किया था लेकिन बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल इस मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू हो चुकी है। नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने एक दिन पहले बयान जारी किया था कि परिवार को आइसोलेट कर दिया है। एम्स में भर्ती अन्य बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिवार में भी कोई सदस्य संक्रमित नहीं मिला है। साथ ही गुड़गांव स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस पर लिया है लेकिन अब तक किसी भी तरह के संक्रमण का कोई संदिग्ध मामला भी नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed