फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chief Minister Kejriwal met Mundka's angels, said - Delhi supports each other in happiness and sorrow

Delhi Mundka Fire : मुंडका के 'फरिश्तों' से मिले मुख्यमंत्री  केजरीवाल, बोले- एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ देती है दिल्ली

Wed, 18 May 2022 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 03:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने उनकी बहादुरी और एकजुटता को जमकर सराहा। उन्होंने अपील की इसी तरह दिल्ली एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ देती है। हम सब लोगों को एकजुट होकर हमेशा एक-दूसरे की मदद करते रहना है और साथ मिलकर काम करना है।

विज्ञापन
Chief Minister Kejriwal met Mundka's angels, said - Delhi supports each other in happiness and sorrow
अरविंद केजरीवाल मुंडका में,,,file pic - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका हादसे में इमारत में फंसे लोगों की जान बचाने वाले फरिश्तों से मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी बहादुरी और एकजुटता को जमकर सराहा। उन्होंने अपील की इसी तरह दिल्ली एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ देती है। हम सब लोगों को एकजुट होकर हमेशा एक-दूसरे की मदद करते रहना है और साथ मिलकर काम करना है।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुंडका में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने के दौरान उसमें फंसे लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उनकी जान बचाने वाले स्थानीय लोगों की बहादुरी और एकजुटता से वह काफी प्रभावित है। इस कारण ही उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलने करीब 25 लोग आए। मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति से उनका हाल पूछा और हादसे के दौरान उनकी ओर से किए गए कार्यों को विस्तार से जाना।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को दयानंद तिवारी ने बताया कि उन्होंने क्रेन के मालिक विजय को फोन पर स्वीकृति लेकर मदद की। उन्होंने क्रेन से फुटपाथ को तोड़ा। हाईटेंशन तार से क्रेन को बचाते हुए इमारत के पास पहुंचे और शीशा तोड़कर लोगों को नीचे उतारना शुरू किया। वहीं कबाड़ की दुकान चलाने वाले बबलू ने अपनी दुकान से गद्दे निकालकर वहां बिछाए, ताकि ऊपर से नीचे कूदने वाले लोगों को चोट न आए। सुरेंद्र ने रस्सी की मदद से कई लोगों को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय मान ने दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही गांव वालों के साथ मिलकर रस्सी की मदद से लोगों को नीचे उतारना शुरू कर दिया और घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया। इसी तरह संजीव ने रस्सी और सीढ़ियों की मदद से लोगों को नीचे उतारा। इस दौरान गद्दे और रस्सियां कम पड़ने पर विकास और परचून की दुकान चलाने वाले प्रदीप ने आसपास के लोगों से मांग कर उसका इंतजाम किया। अनिल ने भी गद्दे और रस्सियों का इंतजाम कर मदद की।

पक यादव ने अपने गांव से रस्सी व गद्दे लाकर दिए। इस तरह किसी ने एंबुलेंस को कॉल किया, कोई अपनी गाड़ी निकाल कर लाया।
मुख्यमंत्री उनसे हादसे का आंखों देखा हाल सुन भावुक हो गए। उन्होंने इस बहादुरी और एकजुटता के लिए सभी की जमकर सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही उन्होंने दिल से उनका शुक्रिया अदा किया।

मुंडका निवासियों ने नगर निगम की शिकायत की
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान मुंडका निवासियों ने सीलिंग और बुलडोजर की कार्रवाई के संबंध में शिकायत की। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को बताया कि नगर निगम बार-बार सीलिंग और बुलडोजर चलाने की धमकी दे रही है। उन्होंने सीलिंग और बुलडोजर की कार्रवाई रोकने के लिए दिल्ली सरकार से मदद की अपील की।


इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने उनको आश्वस्त करते हुए कहा कि हम दिल्ली की जनता के साथ खड़े हैं। हम बुलडोजर और सीलिंग की कार्रवाई नहीं होने देंगे। इस तरह से बुलडोजर चलाकर लोगों के घरों और दुकानों को उजाड़ना सही नहीं है। मैंने अपने विधायकों के साथ बैठक की है। उनको कहा है कि आपको जेल भी जाना पड़े तो डरना मत, लेकिन आपको जनता के साथ खड़ा रहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed