फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   chhota rajan corona positive admitted in aiims delhi to treatment

कोरोना की मार: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को एम्स में किया गया भर्ती, कुछ दिन पहले हुआ था संक्रमित

Tue, 27 Apr 2021 01:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Apr 2021 01:48 AM IST
सार

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव है। उसे दिल्ली के एम्स अस्पातल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
chhota rajan corona positive admitted in aiims delhi to treatment
छोटा राजन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव है। उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। यह जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली की एक सत्र अदालत को दी। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


राजन 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मुंबई में उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए हैं और उस पर मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालत गठित की गई है।
विज्ञापन


तिहाड़ के सहायक जेलर ने सत्र अदालत को बताया कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गैंगस्टर कोविड-19 से संक्रमित हो गया है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तिहाड़ में बंद कैदियों में कोरोना का संक्रमण अचानक बढ़ गया है। इससे पहले तिहाड़ में बंद दिल्ली दंगे के आरोपी व जेएनयू का पूर्व छात्र उमर खालिद कोरोना संक्रमित हो गया था। उसका फिलहाल तिहाड़ में ही इलाज चल रहा है। 

वहीं जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद बिहार के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन भी कोरोना संक्रमित है। जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल उमें भेज दिया गया।  


जेल अधिकारियों का कहना है कि संक्रमित कैदियों के लिए अस्पताल में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि बिना लक्षण वाले कैदी भी संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे कैदी जेलकर्मियों के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। हालांकि जेल में बंद ज्यादा से ज्यादा कैदियों की कोरोना जांच करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed