फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chewed the thumb of ASI when stopped to cut the challan

चालान काटने के लिए रोका तो एएसआई का अंगूठा चबाया

Fri, 19 Nov 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chewed the thumb of ASI when stopped to cut the challan
नई दिल्ली। केएन काटजू मार्ग इलाके में कार चालक को चालान काटने के लिए रोकना यातायात पुलिस के एएसआई को भारी पड़ गया। कार चालक ने पहले उसके साथ गाली गलौज की और फिर हाथापाई कर एएसआई का अंगूठा चबा लिया। आसपास मौजूद अन्य पुलिसकर्मी और लोगों ने बड़ी मुश्किल से उस पर काबू पाया और घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान पीतमपुरा निवासी पीयूष बंसल के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर यातायात पुलिस में तैनात एएसआई दलेल सिंह रोहिणी के सेक्टर-11 की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी एक कार चालक को रोका। उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगा रखी थी। पुलिसकर्मी ने युवक को कागजात दिखाने के लिए कहा, लेकिन युवक ने कागजात दिखाने से मना कर दिया और खुद को विदेश में रहने और वहां के यातायात नियमों की बातों करने लगा। काफी समझाने के बाद सिपाही जगदीश ने कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद युवक गाली गलौज और हाथापाई करने लगा। जब एएसआई दलेल सिंह ने विरोध किया तो युवक ने उसका अंगूठा चबा लिया। पुलिसकर्मियों और लोगों से युवक को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed