{"_id":"6196e586c479f3735a7d1e8e","slug":"chewed-the-thumb-of-asi-when-stopped-for-cutting-challan-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : चालान काटने के लिए रोका तो एएसआई का अंगूठा चबाया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : चालान काटने के लिए रोका तो एएसआई का अंगूठा चबाया, गिरफ्तार
Fri, 19 Nov 2021 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Nov 2021 05:15 AM IST
सार
आरोपी बिना सेफ्टी बेल्ट लगाकर कार चला रहा था, लोगों ने आरोपी कार चालक को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : istock
विस्तार
केएन काटजू मार्ग इलाके में कार चालक को चालान काटने के लिए रोकना यातायात पुलिस के एएसआई को भारी पड़ गया। आरोपी चालक ने पहले उसके साथ गाली गलौज की और फिर हाथापाई कर एएसआई का अंगूठा दांत से चबा लिया। आस पास मौजूद अन्य पुलिसकर्मी और लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसपर काबू पाया और घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की पहचान पीतमपुरा निवासी पीयूष बंसल के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर यातायात पुलिस में तैनात एएसआई दलेल सिंह सेक्टर 11 रोहिणी की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी कार से आ रहे युवक को रोका। उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगा रखी थी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने युवक को कागजात दिखाने के लिए कहा। लेकिन आरोपी ने कागजात दिखाने से मना कर दिया और खुद को विदेश में रहने और वहां के यातायात नियमों की बातों करने लगा। काफी समझाने के बाद सिपाही जगदीश ने कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद आरोपी अचानक गाली गलौज और हाथापाई करने लगा। जब दलेल सिंह ने विरोध किया तो आरोपी ने अंगूठा दांतो से चबा लिया। पुलिसकर्मियों और लोगों से आरोपी को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन