फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cheated worth lakhs on the pretext of investing in gold business

Delhi News: सोने के कारोबार में निवेश का झांसा देकर लाखों की ठगी

Mon, 18 Mar 2024 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Cheated worth lakhs on the pretext of investing in gold business
साइबर सेल ने दिल्ली, वडोदरा और जीरकपुर से चार जालसाजों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने जीबीएल गोल्ड एप की फर्जी वेबसाइट बनाकर सोने के कारोबार में निवेश करने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली, वडोदरा और जीरकपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 24 मोबाइल, 42 डेबिट कार्ड, 22 चेक बुक, एक लैपटॉप और हजारों रुपये नकदी बरामद की है। आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर निवेश के लिए प्रलोभन देते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वडोदरा, गुजरात निवासी जसकीरत सिंह, सैम गोस्वामी, अंबाला, हरियाणा निवासी संदीप कुमार और खंडवा, मध्य प्रदेश निवासी सावन रॉयल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि समयपुर बादली निवासी अखिल नेगी ने साइबर सेल में 16 लाख की ठगी की शिकायत की, जिसमें बताया कि आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में उसे शामिल किया, जिसके दो एडमिन थे। एडमिन उन्हें सोने के स्टॉक की जानकारी देते थे और जीबीएल गोल्ड एप डाउनलोड कर इसके जरिये कारोबार में पैसे निवेश करने के लिए कहते थे। उसके बाद उन्होंने अपने खाते से कई लेन-देन किए। हाल में जब उन्होंने अपने खाते से चार लाख रुपये निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल पाए। आरोपियों ने उसके नंबर ब्लॉक कर दिए और उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया। शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

निरीक्षक रमन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खाते और उसमें दर्ज मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली। उसका विश्लेषण और तकनीकी जांच करने के बाद 10 मार्च को दिल्ली के पटेल नगर में छापा मारकर सैम गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद 13 मार्च को वडोदरा में दबिश देकर जसकीरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जसकीरत की निशानदेही पर 15 मार्च को जीरकपुर से संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर रोहिणी दिल्ली से सावन रॉयल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed