फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cheapest power for rented people

अब किराएदारों को भी मिलेगा सस्ती बिजली का फायदा

Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cheapest power for rented people
अब किराएदारों को भी मिलेगा सस्ती बिजली का फायदा
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ताबड़तोड़ घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को किराएदारों के हक में बड़ा एलान किया। लंबे वक्त से चली आ रही किराएदारों की मांग को पूरा करते हुए बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री- किराएदार बिजली मीटर योजना के तहत मकान मालिक की इजाजत के बगैर किराएदार अपने फ्लैट में मीटर लगवा सकेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले लाखों किराएदारों को अब तक सस्ती बिजली का फायदा नहीं मिल पा रहा था। मकान मालिक उनसे 8 से 10 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का बिल लेते थे। मकान मालिकों को आशंका रहती थी कि किरायेदारों के नाम से मीटर लग जाने से वे घर पर मालिकाना हक का दावा करने लगेंगे। दिल्ली सरकार ने अब दोनों की समस्याओं की काट नई योजना से निकाल ली है। केजरीवाल ने बताया कि प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए किराएदार को मकान मालिक की इजाजत नहीं लेनी पड़ेगी। बशर्ते उसके पास रेंट एग्रीमेंट या किराए की पर्ची और संबंधित मकान का एक एड्रेस प्रूफ हो। किराएदार को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और 400 यूनिट तक आधी दर पर मिलेगी। योजना डोर स्टेप डिलीवरी सरीखी होगी।
विज्ञापन

सीएम ने जारी किए तीन नंबर
मुख्यमंत्री ने योजना के लिए तीन नंबर जारी किए। इस नंबर के सहारे प्रीपेड मीटर की होम डिलीवरी होगी।
बीएसईएस यमुना : 19122
बीएसईएस राजधानी :19123
टाटा पॉवर : 19124
किराएदारों के घर पर लगेंगे स्टिकर
मकान मालिक डर की वजह से किराएदार को एनओसी नहीं देते थे। इस योजना के तहत मीटर लगने से ही साबित हो जाएगा कि संबंधित फ्लैट किराए का है। इसके साथ ही मीटर पर स्टिकर भी लगाया जाएगा, ताकि उसकी पहचान जाहिर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर लगवाने के लिए देने होंगे छह हजार
पांच केवी तक के मीटर के लिए तीन हजार रुपये सिक्योरिटी और तीन हजार सेवा शुल्क देना पड़ेगा। सुरक्षा राशि मीटर लौटाने पर वापस हो जाऐगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed