फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Challans issued to 238 vehicles running without PUCC in Delhi Traffic Police conducted a special enforcement d

बिना पीयूसीसी दौड़ रहे 238 वाहनों का चालान: ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान, हुई सख्त कार्रवाई

Fri, 04 Sep 2026 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 06:41 PM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने अपनी रेंज में बिना पीयूसीसी के दौड़ रहे 238 वाहनों का चालान काटा है। रेंज पुलिस ने पीयूसीसी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।
 

विज्ञापन
Challans issued to 238 vehicles running without PUCC in Delhi Traffic Police conducted a special enforcement d
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने अपनी रेंज में बिना पीयूसीसी के दौड़ रहे 238 वाहनों का चालान काटा है। रेंज पुलिस ने पीयूसीसी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।

विज्ञापन


नॉर्दर्न रेंज पुलिस उपायुक्त सचिन कुमार सिंघल ने बताया कि 3 सितंबर को नॉर्दर्न रेंज में वैध ''पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट'' (पीयूसीसी) के बिना चल रहे वाहनों के खिलाफ़ एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कई जगहों पर वाहनों की सघन जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की। अनिवार्य पीयूसीसी नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के कुल 238 चालान काटे गए।
विज्ञापन


इस अभियान का उद्देश्य प्रदूषण-नियंत्रण नियमों का पालन सुनिश्चित करना, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देना और वाहन चालकों के बीच सड़क अनुशासन को मजबूत करना था। नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस सभी वाहन मालिकों से अपील करती है कि वे अपने पीयूसीसी सर्टिफिकेट को वैध रखें और सभी कानूनी आवश्यकताओं का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वाहनों के प्रदूषण की नियमित जांच न केवल कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ज़रूरी है, बल्कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ पर्यावरण में योगदान देने के लिए भी आवश्यक है। ट्रैफिक पुलिस सुरक्षित सड़कों, नियमों के बेहतर पालन और स्वच्छ दिल्ली सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रवर्तन अभियान जारी रखेगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed