फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Central Pollution Control Board inaugurated 25 meter high smog tower in Anand Vihar

दिल्ली: आनंद विहार की हवा को शुद्ध करेगा स्मॉग टावर, ज्यादा प्रदूषित क्षेत्रों में आता है यह इलाका

Tue, 07 Sep 2021 11:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Sep 2021 11:38 PM IST
सार

आनंद विहार में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 25 मीटर ऊंचे स्मॉग टावर का उद्घाटन किया है। 40 पंखे और 1000 फिल्टर की मदद से एक किलोमीटर के दायरे में हवा साफ होगी।

विज्ञापन
Central Pollution Control Board inaugurated 25 meter high smog tower in Anand Vihar
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदूषण से जंग में दिल्ली को मंगलवार को एक और स्मॉग टावर मिल गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आनंद विहार स्थित 20 मीटर ऊंचे स्मॉग टावर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह टॉवर एक हजार घन मीटर हवा को प्रति सेकेंड के हिसाब से शुद्ध करेगा। 
विज्ञापन


इससे पहले कनॉट प्लेस इलाके में दिल्ली सरकार ने स्मॉग टावर का उद्घाटन किया था। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि स्मॉग टावर की प्रमुख परियोजना उपयोगी परिणाम देगी व वायु गुणवत्ता में सुधार करेगी। 20 मीटर ऊंचे इस टॉवर में 40 पंखों की इकाइयां स्थापित की गई हैं। 
विज्ञापन


टॉवर को मिनेसोटा विश्वविद्यालय की ओर से 90 फीसदी दक्षता के साथ तैयार किया गया है। इसको इस तरह से तैयार किया गया है कि यह ऊंचाई से प्रदूषित हवा को लेगा और शुद्ध करने के बाद नीचले स्तर से पंखों के माध्यम से शुद्ध हवा वातावरण में छोड़ेगा। इस टॉवर की नोडल एजेंसी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉवर का निर्माण परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में एनबीसीसी व टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्मॉग टावर स्थापित किया गया है। वहीं, इसके अलावा लाजपत नगर व गांधी नगर बाजार में स्मॉग टावर पहले से स्थापित है। 

अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में आता है आनंद विहार
आनंद विहार इलाका दिल्ली के सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों की सूची में शामिल है। सर्दी का मौसम में यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। इसका प्रमुख कारण यहां उड़ने वाली धूल व आसपास बने औद्योगिक क्षेत्र को माना जाता है। यही वजह है कि यहां प्रदूषण की रोकथाम के लिए पूरी सर्दी पानी का छिड़काव किया जाता है। 

देवली-संगम विहार बांध रोड पर एफसीटीएस का उद्घाटन किया, कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए काम शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को भाजपा साकार करने में जुटी है। दिल्ली में कूड़े की समस्या का जल्द ही समाधान होगा। दिल्ली को स्वच्छ रखने के लिए भाजपा पूरी तरह से वचनबद्ध है। 

यह बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहीं। देवली-संगम विहार बांध रोड पर नवनिर्मित फिक्स कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) के उद्घाटन के मौके पर गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली में कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान होगा। जिससे 6.5 लाख स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अभी एफसीटीएस की शुरुआत दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से हुई है। आने वाले समय में तीनों निगम द्वारा पूरी दिल्ली में यह एफसीटीएस लगाए जाएंगे और निगम के प्रयासों से दिल्ली गंदगी और ढलाव मुक्त बनेगी।

अस्पताल, विद्यालय बनाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन जब भी ककूड़ेदान बनाने की बात आती है तो सबसे पहली समस्या जगह को लेकर आती है क्योंकि इसका निर्माण आवासीय इलाके में नहीं कर सकते। शहर को स्वच्छ रखने का काम पिछले कई सालों से किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान की तरफ निगम ने एक अहम कदम फिक्स कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कर बढ़ाया है। 

उद्धघाटन मौके पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी, राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल जैन, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान, दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष रोहताश बिधूड़ी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed