फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   central park of cp closed on valentine day lodhi garden to bharat darshan park became best romantic couples destination for lovers in delhi

Valentine Day: सीपी-सेंट्रल पार्क बंद, दिल्ली में प्रेमी युगलों के लिए लोधी गार्डन से लेकर भारत दर्शन पार्क बने बेस्ट रोमैंटिक कपल डेस्टिनेशन

Mon, 14 Feb 2022 04:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 14 Feb 2022 04:32 AM IST
सार

लोधी गार्डन में पूरे साल दिल्लीवासी परिवार के साथ आकर पिकनिक मनाते हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे पर ये जगह कपल्स के लिए सुकून के पल साथ बिताने की खास जगह बनी है। रविवार को यहां गिटार बजाकर महिला मित्र को खुश करते, बालों में फूल लगाते, गोल घेरे में बैठे कपल, हाथ में दिल लिए बैठे नजर आए।

विज्ञापन
central park of cp closed on valentine day lodhi garden to bharat darshan park became best romantic couples destination for lovers in delhi
वैलेंटाइन डे मनाते कपल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पब्लिक सेलिब्रेशन के मौके पर दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में हमेशा रौनक होती है। वैलेंटाइन डे पर यह जगह कपल्स से गुलजार होती है, सीपी-सेंट्रल पार्क प्रेमी युगलों से भरा होता है। लेकिन इस साल सेंट्रल पार्क बंद रखा गया है, दूसरी तरफ इंडिया गेट पर कंस्ट्रक्शन चल रहा है। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर लोधी गार्डेन, वेस्ट टु वंडर पार्क, गार्डेन ऑफ फाइव सेंसेज और भारत दर्शन पार्क बेस्ट कपल्स सेस्टिनेशन बने हैं। यहां लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और वैलेंटाइन डे को खास बना रहे हैं। 

विज्ञापन


लोधी गार्डेन भव्य और शांत पार्क 
लोधी गार्डेन में पूरे साल दिल्लीवासी परिवार के साथ आकर पिकनिक मनाते हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे पर ये जगह कपल्स के लिए सुकून के पल साथ बिताने की खास जगह बनी है। रविवार को यहां गिटार बजाकर महिला मित्र को खुश करते, बालों में फूल लगाते, गोल घेरे में बैठे कपल, हाथ में दिल लिए बैठे नजर आए। यहां कई बुजुर्ग अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताते दिखाई दिए।
विज्ञापन


वेस्ट टु वंडर पार्क की सुंदरता यादगार
वेस्ट टु वंडर पार्क की सुंदरता न्यू कपल्स के लिए उनके वैलेंटाइन डे की सबसे यादगार जगह के रूप में उभरी है। यहां रविवार को खूब भीड़भाड़ थी। कपल्स एक दूसरे की बाहों में बांहें डाले बैठे दिखाई दिए। सोमवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर यहां और भीड़ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस में रोमैंटिक डेट
वैलेंटाइन डे पर गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस कपल्स के लिए सबसे अच्छा विकल्प बना है। मौजूदा समय ये पार्क सबसे हरा-भरा पार्क है। इसके अलावा यहां पर कपल्स को स्वादिष्ट खाने का आनंद मिल रहा है। वैलेंटाइन वीक के दौरान ये पार्क कपल्स के लिए रोमेंटिक डेट की जगह बनी है।

भारत दर्शन पार्क नया डेस्टिनेशन
भारत दर्शन पार्क के लिए ये पहला वैलेंटाइन डे है। हाल ही में खुलने के बाद यह पार्क अपनी सुंदरता के कारण दर्शनार्थियों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है। मौजूदा समय युवाओं के साथ-साथ यह हर आयु वर्ग के कपल्स के लिए नया और वेस्ट लवर डेस्टिनेशन बना है। सोमवार को यहां बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

होटलों में पहले ही फुल है बुकिंग
कनॉट प्लेस के गोल सर्कल में ऐसे तमाम रेस्तरां, पब और होटल हैं, जो वैलेंटाइन डे पर पहले से बुक हैं। यहां कपल्स के खाने-पीने, म्यूजिक पर थिरकने का पूरा इंतजाम है। विभिन्न रेस्तरां में खाने की अलग-अलग बरायटी है और उसी अनुरूप इनके रेट हैं। कई रेस्तरां वैलेंटाइन डे के लिए खास सजाए गए हैं। बाबा खड्ग सिंह मार्ग के समीप सीपी आउटर सर्कल में सर्वना भवन, संडूज रेस्तरां, दर्जी कैफे रविवार को भरे थे। सोमवार के लिए भी ये बुक हैं। पूर्वी दिल्ली के योजना विहार में वुड्स टॉक बेकरी एंड कॉफी शॉप पर 3-4 तरह के केक, कुकीज, पेस्ट्रीज वैलेंटाइन डे के लिए बनाए गए हैं। दुकान मालिक अशोक मित्तल ने बताया कि लोगों के खूब पसंद आ रहे हैं। 


बढ़ गए गुलाब और गुलदस्तों के भाव
सीपी और गोल मार्केट में कुल मिलाकर फूलों की करीब दर्जन भर दुकानें हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे के अवसर पर इनके भाव बढ़ गए हैं। इन दुकानों के मालिकों के पास बात करने का मौका नहीं है। खरीदारीन बढ़ गई है, इसलिए इनके फूलों के भाव भी बढ़े हुए हैं। 20 रुपये में मिलने वाला गुलाब इनके पास 40-50 रुपये में है। 150 रुपये में मिलने वाला गुलदस्ता 300-700 रुपये तक में मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed