फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Center said progressive sign in bringing back remains of Hindu buried in Saudi Arab

सऊदी में दफनाए गए हिंदू के अवशेष लाने में मिले सकारात्मक संकेत: केंद्र

Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Center said progressive sign in bringing back remains of Hindu buried in Saudi Arab
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने हाईकोर्ट को बताया कि सऊदी अरब में मुस्लिम समझ कर दफनाए गए हिंदू के अवशेषों को लाने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं। मंत्रालय ने मामले को सुलझाने के लिए अदालत से समय प्रदान करने का आग्रह किया। वहीं अदालत ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि मृतक की विधवा को अभी तक मुआवजे का चैक नहीं प्रदान किया गया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए सुनवाई 12 मई तय कर दी। साथ ही अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आदेश के बावजूद अभी तक याची को मुआवजे का चैक क्यों नहीं दिया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई से पूर्व यदि उसे चैक नहीं दिया जाता तो हिमाचल के ऊना के डीएम को सुनवाई में शामिल होकर स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन

दरअसल अदालत को बताया गया कि डीएम ने याची से कुछ और दस्तावेज मांगे थे पिछले सप्ताह सभी दस्तावेज देने के बावजूद डीएम मुआवजे का चैक नहीं दे रहे। इससे पूर्व मंत्रालय के विभाग निदेशक विष्णु शर्मा ने बताया कि सऊदी से सकारात्मक संकेत मिले है और संभवत: जल्द मृतक के अवशेष लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अदालत की सहायता के लिए नियुक्त अधिवक्ता फारुख खान ने कहा कि यदि अगली सुनवाई में भी मामले का हल नहीं निकला तो विदेश सचिव को तलब किया जाना चाहिए ताकि जल्द समाधान हो।
मंत्रालय ने हाल ही में बताया था कि सऊदी अरब सरकार ने वहां मुस्लिम समझकर दफनाए गए हिंदू व्यक्ति की कब्र का पता लगा लिया है और उसके शव को वापस भारत भेजने पर विचार किया जा रहा है। जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों द्वारा मृतक के मृत्यु प्रमाण पत्र में उसका धर्म गलत लिखा होने की वजह से हिंदू व्यक्ति के शव को गलती से मुस्लिम रिवाजों के अनुसार दफना दिया गया।

मृतक की पत्नी अंजू शर्मा ने दायर याचिका में विदेश मंत्रालय को जल्द से जल्द शव का पता लगाने और तय समय में उसे भारत लाने का निर्देश देने की अपील की थी। संजीव कुमार (51) सऊदी अरब में काम करते थे। 24 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। उनका शव वहां एक अस्पताल में रखा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed