फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CCTV cameras and WiFi to be installed on Ghazipur border at farmers protest site

किसान आंदोलन: सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा गाजीपुर बॉर्डर, लगाया जाएगा वाई फाई सिस्टम

Wed, 13 Jan 2021 07:19 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 13 Jan 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras and WiFi to be installed on Ghazipur border at farmers protest site
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गाजीपुर किसान आंदोलन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गाजीपुर आंदोलन कमेटी ने अवांछित लोगों पर नजर रखने के लिए यह निर्णय लिया है। बुधवार को इस बात की जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि यहां पर किसानों का सामान चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन दिनों बड़ी संख्या में किसानों के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं।

विज्ञापन


गाजीपुर बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी को तेज करने के लिए वाई-फाई भी लगाया जाएगा। अभी यहां मोबाइल फोन पर इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहद धीमी है। जिसके लिये यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


जगतार सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए यहां वालंटियर्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही लगभग सभी वालंटियर्स को वाकी-टॉकी भी दिये जाएंगे। किसान आंदोलन समिति ने कहा कि आंदोलन अभी लंबा चलेगा, इसलिये यह सभी जरूरी सुविधाएं यहां पर उपलब्ध होना आवश्यतक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिनों के भीतर यह सारे कार्य कर दिये जाएंगे। बुधवार को भी टीकरी बॉर्डर पर कई किसानों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। जिसकी घोषणा मंच सेे की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed