फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cci says new privacy policy of facebook and whatsapp against the interest of people

व्हॉट्सएप और फेसबुक की नई निजता नीति को आम लोगों के हितों के खिलाफ : सीसीआई

Wed, 14 Apr 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
cci says new privacy policy of facebook and whatsapp against the interest of people
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने व्हॉट्सएप और फेसबुक की नई निजता नीति को आम लोगों के हितों के खिलाफ बताया है। हाईकोर्ट के समक्ष संदेश भेजने के मंच व्हॉट्सएप की नई निजता नीति की जांच के आदेश देने के अपने निर्णय को उचित ठहराते हुए कहा कि विज्ञापन के लिए अपने उपभोक्ताओं का डाटा एकत्रित करना और उसका उपयोग करना पूरी तरह से गलत है। यह अपने प्रभाव का दुरुपयोग है। वहीं व्हॉट्सएप और फेसबुक ने जांच आदेश को गलत बताया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इन कंपनियों ने सीसीआई के 24 मार्च के नई निजता नीति की जांच के आदेश को चुनौती दी है। इस मामले में व्हॉट्सएप और फेसबुक की तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी ने कहा कि कंपनी की निजता संबंधी नीति सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है। इसमें सीसीआई को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं सीसीआई के तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अमन लेखी ने अपने मुवक्किल के जांच केेे आदेश को उचित ठहराया। उन्होंने कोर्ट से कहा कि सीसीआई इस मामले में प्रतिस्पर्धा के पहलुओं पर गौर कर रहा है। प्रतिस्पर्धा नियामक व्यक्तिगत निजता के उल्लंघन के मामले को नहीं देख रहा है। निजता के अधिकार से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिकार क्षेत्र की गलती का सवाल नहीं है। व्हॉट्सएप और फेसबुक ने जो सीसीआई के फैसले को चुनौती दी हैं वे अनुचित और मिथ्या अवधारणा पर आधारित हैं। लेखी ने कोर्ट को बताया कि व्हॉट्सएप द्वारा डाटा का संग्रहण और उसके फेसबुक से साझा करना प्रतिस्पर्धा रोधी है या नहीं, यह सिर्फ जांच के बाद ही तय हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed