फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE will explain evaluation policy to schools will get answers to all questions FAQs will be issued

दिल्ली: स्कूलों को मूल्यांकन नीति की एबीसीडी समझाएगा सीबीएसई, मिलेगा सभी सवालों का जवाब, होंगे  एफएक्यूज जारी

Tue, 22 Jun 2021 07:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 07:15 PM IST
सार

स्कूल पॉलिसी को लेकर अपने सवालों को बोर्ड को भी भेज सकते हैं, जिन्हें बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि इस पॉलिसी के सफल क्रियान्वन के लिए सीबीएसई स्कूलों की हर संभव मदद करेगा।

विज्ञापन
CBSE will explain evaluation policy to schools will get answers to all questions FAQs will be issued
CBSE - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं का रिजल्ट निकालने के लिए मूल्यांकन नीति जारी की जा चुकी है। मूल्यांकन नीति को लेकर स्कूलों के काफी सवाल हैं और कई जगह उन्हें अंकों की गणना में परेशानी आ रही है। ऐसे में सीबीएसई स्कूलों को मार्किंग स्कीम और रिजल्ट कैसे तैयार करना है इसकी एबीसीडी समझाएगा। इसके लिए न केवल वेबिनार आयोजित होंगे, बल्कि एफएक्यूज भी तैयार कर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


स्कूल पॉलिसी को लेकर अपने सवालों को बोर्ड को भी भेज सकते हैं, जिन्हें बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि इस पॉलिसी के सफल क्रियान्वन के लिए सीबीएसई स्कूलों की हर संभव मदद करेगा। सीबीएसई स्कूलों को पॉलिसी को विस्तार से समझाने के लिए वेबिनार आयोजित करेगा। उचित समय पर वेबिनार के शेड्यूल की जानकारी स्कूलों को दी जाएगी। सीबीएसई की वेबसाइट पर एफएक्यूज जारी किए जाएंगे जो कि स्कूलों के लिए काफी मददगार होंगे। साथ ही स्कूल वाइज रेफरेंस ईयर अंक की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


यदि पॉलिसी को लेकर स्कूलों का कोई प्रश्न है, तो वह सिटी कॉर्डिनेटर को अपने प्रश्न भेज सकेंगे। जिनका जवाब सीबीएसई की ओर से एफएक्यूज के रुप दिया जाएगा। जिसका लाभ अन्य स्कूल भी ले सकेंगे। सिटी कोर्डिनेटर लगातार स्कूलों केसंपर्क में रहेंगे जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी उठानी ना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों की मदद के लिए तैयार किया गया पोर्टल
स्कूलों को 12वीं का रिजल्ट तैयार करने में कोई परेशानी ना आए, इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल की मदद से उन्हें अंकों की गणना के बोझ को कम करने में भी मदद मिलेगी। रिजल्ट के लिए सभी अंक प्राप्त करने के बाद यह पोर्टल स्कूलों को मॉडरेशन के उदेश्य से विषयवार अंकों और संदर्भ माध्य की पूर्ण टेबुलेशन शीट दिखाएगा।
 

सीबीएसई के आईटी विभाग की ओर से तैयार किए गए इस पोर्टल में कई सेक्शन होंगे। जिसमें स्कूलों को अंकों का ब्यौरा भरना होगा। इसमें आंतरिक ग्रेड, प्रैक्टिकल-प्रोजेक्ट-आंतरिक मूल्यांकन के अंक भरने होंगे। बारहवीं कक्षा के डेटा वेरिफेकशन के लिए दसवीं के बोर्ड के वर्ष व रोल नंबर को भरना होगा। ग्यारवीं व बारहवीं के अंकों को अपलोड करना होगा। बोर्ड का कहना है कि इस पोर्टल से स्कूलों को काफी मदद मिलेगी और उनका अंक गणना को बोझ कम होगा।

सीबीएसई से दसवीं कक्षा पास करने वाले छात्रों के परिणाम डेटा के आधार पर अंकों की गणना के लिए एक प्रणाली भी विकसित की गई है। सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालयों की मदद से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए अन्य राज्य बोर्डों से दसवीं कक्षा के 30 फीसदी हिस्से का डेटा भी एकत्र करेगा। पोर्टल में ग्यारहवीं कक्षा के 30 फीसदी हिस्से और और बारहवीं कक्षा के 40 फीसदी हिस्से की गणना भी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed