फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cbse says school may starts new session from April

एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर सकते हैं : सीबीएसई

Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
cbse says school may starts new session from April
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का कहना है कि देशभर में स्कूल राज्य सरकार के निर्देशानुसार पहली अप्रैल से शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर सकते हैं। स्कूल नौवीं व ग्यारहवीं के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए परीक्षा आयोजित कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से मई-जून में दसवीं-बारहवीं की परीक्षा तिथियां जारी करने के बाद स्कूलों ने नौवीं-ग्यारहवीं की परीक्षाएं आयोजित करने व सत्र की शुरुआत करने संबंधी जानकारी बोर्ड से मांगी थी। इसके बाद बोर्ड ने स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई का कहना है कि स्कूलों को आमने-सामने की कक्षाओं में छात्रों का स्वागत करने के लिए तैयार किया जाना चाहिए। इस तरह स्कूल आने से छात्रों को प्रैक्टिकल व परीक्षा की तैयारी करने मेें मदद मिलेगी। वह ना केवल अपने लेखन कौशल में सुधार कर सकेंगे बल्कि अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे। शिक्षक को प्रत्येक बच्चे पर ध्यान देना चाहिए जिससे बच्चे के लर्निंग गैप का मूल्यांकन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने कहा कि नौवीं व ग्यारहवीं के बच्चों के लिए स्कूलों को लर्निंग गैप की पहचान कर उनमें सुधार के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इसके बाद स्कूल कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजित कर सकते हैं। इन परीक्षाओं से बच्चों के लर्निंग गैप को पहचानने मेें मदद मिलेगी। इससे स्कूल उनकी नई कक्षाओं मेें उन पर ध्यान दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed