फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE asked questions related to Gujarat riots in sociology paper

विवादों में सीबीएसई: समाज शास्त्र के पेपर में पूछा गुजरात दंगों से जुड़ा सवाल, बाद में दी सफाई

Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को हुई 12वीं की समाज शास्त्र की परीक्षा में गुजरात दंगों को लेकर विवादास्पद सवाल पूछा। इसे देखकर छात्र भी हैरान हो गए। हालांकि, बाद में सीबीएसई ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया कि पेपर में पूछा गया सवाल अनुचित था।

विज्ञापन
CBSE asked questions related to Gujarat riots in sociology paper
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं की टर्म-1 की परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। बुधवार को बारहवीं के समाज शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को हुई 12वीं की समाज शास्त्र की परीक्षा में गुजरात दंगों को लेकर विवादास्पद सवाल पूछा। 
विज्ञापन


इसे देखकर छात्र भी हैरान हो गए। हालांकि, बाद में सीबीएसई ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया कि पेपर में पूछा गया सवाल अनुचित था। ये सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है। सीबीएसई ने गलती मानते हुए जिम्मेदार व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करने की बात लिखी।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा के समाज शास्त्र की परीक्षा थी। जब छात्रों की सवाल पर निगाह पड़ी तो वे भी हैरान हो गए और उत्तर देने में संकोच करने लगे। वहीं, पेपर देने के बाद बाहर निकले छात्रों के बीच सवालों को लेकर चर्चा का माहौल गर्म रहा। शाम तक सवाल को लेकर लोगों के बीच चर्चा और गर्म हो गई। इस पर सीबीएसई ने संज्ञान लेते हुए गलती मानी और जिम्मेदार व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने एक और ट्वीट करते हुए कहा है कि पेपर सेट करने वाले को बोर्ड के दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें ये सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न केवल अकादमिक पर फोकस होने चाहिए। उन्हें उन पहलुओं को नहीं छूना चाहिए जो सामाजिक और राजनीतिक आधार से लोगों की भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed