फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE: 10th-12th minor subjects datesheet released

सीबीएसई : 10वीं-12वीं के माइनर विषयों की डेटशीट जारी

Thu, 21 Oct 2021 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 10th-12th minor subjects datesheet released
नई दिल्ली। केेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं-बारहवीं के टर्म-1 के मुख्य विषयों (मेजर) की परीक्षाओं के बाद अब माइनर विषयों की परीक्षाओं की तिथियां भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

दसवीं की माइनर परीक्षाओं की शुरुआत 17 नवंबर को पेंटिंग विषय से होगी और अंतिम परीक्षा 7 दिसंबर को अरेबिक, तिब्बतन, फ्रेंच की होगी। बारहवीं की परीक्षाओं की शुरुआत 16 नवंबर को आंत्रप्रेन्योरशिप व ब्यूटी एंड वेलनेस विषय से होगी, जबकि अंतिम पेपर 30 दिसंबर को एग्रीकल्चर और मास मीडिया स्टडीज का होगा। कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि दसवीं केे माइनर विषय 66 हैं जबकि बारहवीं के 95 विषय माइनर हैं। माइनर विषयों की विस्तृत डेटशीट को बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। प्रत्येक पेपर की अवधि डेटशीट के साथ-साथ प्रवेश पत्र में भी दी जाएगी। बोर्ड के अनुसार, माइनर विषय वे हैं, जिन्हें कम संख्या मेें छात्र विषयों के रूप में लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 18 अक्तूबर को बोर्ड ने प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। बारहवीं केे प्रमुख विषयों की परीक्षाओं की शुरुआत एक दिसंबर से और दसवीं के प्रमुख विषयों की परीक्षाओं की शुरुआत 30 नवंबर से होनी है।
दसवीं के माइनर विषयों की परीक्षा तिथियां
17 नवंबर : पेंटिंग
20 नवंबर : उर्दू कोर्स ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु
22 नवंबर : संस्कृत
23 नवंबर : रिटेलिंग, सिक्योरिटी व अन्य
25 नवंबर : इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी
27 नवंबर : एनसीसी
01 दिसंबर : हिंदुस्तानी म्यूजिक
06 दिसंबर : एलिमेंट्री ऑफ बिजनेस
07 दिसंबर : अरेबिक, तिब्बतन, फ्रेंच
बारहवीं की परीक्षा तिथियां
16 नवंबर : आंत्रप्रेन्योरशिप, ब्यूटी एंड वेलनेस
17 नवंबर : फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट
18 नवंबर : मार्केटिंग
20 नवंबर : फैशन स्टडीज
22 नवंबर : योग
27 नवंबर : पंजाबी व अन्य भाषाएं
29 नवंबर: हिंदुस्तानी म्यूजिक
03 दिसंबर : अंग्रेजी इलेक्टिव
04 दिसंबर : बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन
23 दिसंबर : टूरिज्म
27 दिसंबर : पेंटिंग
28 दिसंबर : बायो टेक्नोलॉजी
29 दिसंबर: फूड न्यूट्रीशियन एंड डायबेटिक
30 दिसंबर : एग्रीकल्चर एंड मास मीडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed