फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBI arrested a person absconding for 6 years in PNB scam of 22 crores

Bank Fraud Case: सीबीआई ने छह साल से फरार शख्स को किया गिरफ्तार, 22 करोड़ के घोटाले में शामिल है आरोपी

Fri, 14 Jul 2023 08:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

Bank Fraud Case: 22 करोड़ के पीएनबी घोटाले में छह साल से फरार शख्स को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। शनिवार को गाजियाबाद की स्पेशल कोर्ट में विनोद कुमार शर्मा को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
CBI arrested a person absconding for 6 years in PNB scam of 22 crores
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बैंक घोटाला मामले में छह साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके ऊपर कथित तौर पर 22 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि 22 करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी मामले के बाद सीबीआई ने छह साल बाद फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने आगे कहा कि नोएडा की आर वी कंट्रोल कंपनी के डायरेक्टर्स में से एक विनोद कुमार शर्मा हैं, जिनके ऊपर साल 2014 में नोएडा सेक्टर 27 की बैंक ब्रांच से कई लोन और क्रेडिट पर धोखाधड़ी का आरोप है।  सीबीआई ने 23 मार्च 2015 को शर्मा के ऊपर एफआईआर दर्ज की थी।  
विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि आरोपी की पत्नी कांता शर्मा किसी दूसरी कंपनी की निदेशक थी, जिन्हें कोर्ट ने साल 2016 में दोषी ठहराया था। शर्मा फरार हो गए थे और 20 दिसंबर 2016 को कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। कानून से बचने के लिए शर्मा इधर उधर भागता रहा। अब सीबीआई कोर्ट शनिवार को गाजियाबाद की स्पेशल कोर्ट में शर्मा को पेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed