{"_id":"60e4825a8ebc3e3bb07eff49","slug":"caught-cheating-himself-as-ias-and-ambassador-in-uae-ashram-news-noi591913150","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को आईएएस व यूएई में राजदूत बता ठगी करने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को आईएएस व यूएई में राजदूत बता ठगी करने वाला दबोचा
विज्ञापन
नई दिल्ली। खुद को कभी आईएएस अधिकारी तो कभी यूएई में भारत का राजदूत बताकर केरल मूल के लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर बदमाश को शाहदरा जिला साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाइन ज्योथि सत्य उर्फ सिद्दिक अब्दुल रहमान (42) के रूप में हुई है। आरोपी विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहा था।
उसके पास से एक मोबाइल, चार बैंकों में खाते की डिटेल, अबू धाबी में भारत के राजदूत का नकली आईकार्ड, आरबीआई लोन के फर्जी कागजात, अमीरात एयरलाइंस के मैनेजर का फर्जी आईकार्ड, दुबई के कारोबारी से जुड़े फर्जी दस्तावेज व कई फर्जी आधार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। साइबर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर. सत्य सुंदरम ने बताया कि दिलशाद कॉलोनी निवासी प्रकाशन चेरुकुनाथ ने सीमापुरी थाने में ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया था कि 2014 में ट्रेन में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम सिधिक एम.ए बताकर खुद को आईएएस अधिकारी बताया थी। अपनी तैनाती यूएई एंबेसी में होने की जानकारी दी थी। आरोपी ने पीड़ित और उसके दोस्तों को खाड़ी देशों में अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली और आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया।
विज्ञापन
मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि पीड़ितों ने आरोपी के चाणक्यपुरी स्थित आरबीएल बैंक में रुपये जमा करवाए थे। उस खाते की जांच में पुलिस को आरोपी के दूसरे मोबाइल नंबर का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे उत्तम नगर स्थित बिंदापुर से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि आईएएस अधिकारी व राजदूत के अलावा उसने खुद को अमीरात एयरलाइंस का मैनेजर व अबू धाबी का बड़ा कारोबारी बताकर भी ठगी की है। अपने कारोबार में 44 करोड़ की लेनदेन दिखाकर भारत के बैंकों से लोन भी लिया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ नॉर्थ एवेंयू थाने में इंश्योरेंस के नाम पर ठगी का मामला भी दर्ज मिला है।
अब तक 600 से अधिक लोगों को ठग चुका है आरोपी
नई दिल्ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी शाइन ज्योथि ने खुलासा किया है कि वह अब तक 600 से अधिक लोगों से 10 करोड़ से अधिक की रकम ठग चुका है। लोगों को उस पर शक न हो इसके लिए आरोपी ने चाणक्यपुरी इलाके का फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसकी मदद से आरबीएल बैंक की चाणक्यपुरी शाखा में खाता खोला हुआ था। इस खाते से उसे ठगी करने में आसानी होती थी।
लोगों का विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने सऊदी लैबर लॉ डिपार्टमेंट की फर्जी वेबसाइट headsaudilabourlaw@outlook.com भी बनाई हुई थी। आरोपी के पास से भारतीय बैंक से लोन लेने के लिए फर्जी आरबीआई के कागजात भी बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि उसने भारत के बैंकों से लोन भी लिया हुआ है। आरोपी से भारत में हर साल 4 से 5 करोड़ टैक्स चुकाने के फर्जी पेपर भी मिले हैं।
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले केरल के उन लोगों को टारगेट करता था, जो विदेशों में जाकर नौकरी करने का सपना देखते थे। ऐसे लोगों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेता था। लोगों को प्रभावित करने के लिए लग्जरी शेवरले क्रूज कार में चलता था। उस पर दूतावास का स्टीकर लगा था। ऐसे में लोग उससे और भी प्रभावित होते थे। आरोपी ने केरल की नामी यूनिवर्सिटी से एमबीए किया हुआ है और फर्रांटेदार अंग्रेजी भी बोलता है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने पहले से शादीशुदा महिला के साथ रहता है। आरोपी व उसके साथ रहने वाली महिला पर ग्वालियर में बच्ची के अपहरण का केस भी दर्ज है। दरअसल शाइन के साथ रहने वाली महिला की बेटी अपनी दादी के साथ मध्य प्रदेश में रहती थी। शाहन व महिला ने मिलकर बच्ची को ग्वालियर से अगवा किया और दिल्ली ले आए थे। दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर पुलिस को सूचना दे दी है।