फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case resigtered against Leena Manimekalai for objectionable poster of goddess Kali

Kaali Poster: मां काली पर बनी फिल्म के आपत्तिजनक पोस्टर पर बढ़ा विवाद, अब दिल्ली में भी केस दर्ज

Tue, 05 Jul 2022 05:08 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 05 Jul 2022 05:08 PM IST
सार

'काली' के आपत्तिजनक पोस्टर पर कार्रवाई करते हुए डायरेक्टर लीना मनीमेकलई के खिलाफ यूपी के बाद अब दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज की गई है। लीना पर जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।

विज्ञापन
Case resigtered against Leena Manimekalai for objectionable poster of goddess Kali
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मकार लीना मणिमेकलाई की आने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली पोस्टर जारी होने के बाद मुसीबतों में घिरती हुई नजर आ रही है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर हिंदू देवी को धूम्रपान करते हुए और एलजीबीटी समुदाय का झंडा थामे हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


इस पर लोगों ने दिल्ली के अलग-अलग थानों में शिकायत की है। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि सभी शिकायतों पर स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत सोमवार को दी गई थीं। बताया जा रहा है कि इस मामले में आईएसएसओ जल्द ही डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली फिल्मकार को नोटिस जारी कर सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिल्मकार लीना मणिमेकलाई ने अपनी आने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर ट्वीट किया था। पोस्टर में काली माता को धूम्रपान करते हुए दिखाया गया है। ट्वीट करते हुए ये पोस्टर वायरल हो गया और लोग आलोचना करते हुए इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस तरह काली मां को धूम्रपान करते हुए दिखाना हिंदू देवी का अपमान है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गौ महासभा के अध्यक्ष अजय गौतम ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना और गृहमंत्रालय को शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि काली मां को धूम्रपान करते हुए दिखाकर उन्होंने हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने मांग की कि पोस्टर व फिल्म पर रोक लगाई जाए। भाजपा नेताओं की तरफ से इस मामले मे नई दिल्ली जिला डीसीपी को शिकायत दी है।

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि आईएफएसओ यूनिट ने काली फिल्म से संबंधित एक ही विवादास्पद पोस्टर के संबंध में आईपीसी की धारा 153 और 295 के तहत सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जितनी भी शिकायतें मिली हैं उन सभी शिकायतों पर एक ही एफआईआर आईएफएसओ में दर्ज की गई है। इस फिल्म के पोस्टर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। ट्विटर पर यह विवाद अरेस्ट लीना मणिमेकलाई हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रहा है। 

ये है विवाद

दरअसल, अंडर द टेंट प्रोजेक्ट के तहत फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर 2 जुलाई को रिलीज किया था। इस फिल्म में मां काली बनी एक महिला के एक हाथ में त्रिशूल था, तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का झंडा है। इसके अलावा उन्हें सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया और लीना मणिमेकलई को गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed