फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case registered against Twitter for serving obscene material police unable to open link

अश्लील सामग्री परोसने का मामला : न ट्विटर ने दिया जवाब और न दिल्ली पुलिस खोल पाई लिंक

Sat, 24 Jul 2021 02:32 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 02:32 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत के बाद कथित तौर पर अपने प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी तक पहुंच की अनुमति देने के लिए ट्विटर के खिलाफ दो जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
Case registered against Twitter for serving obscene material police unable to open link
Twitter - फोटो : amarujala

विस्तार

ट्विटर पर बच्चों को लेकर अश्लील सामग्री परोसने के मामले में दर्ज मामले की जांच ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। करीब 20 दिन बाद भी ट्विटर ने दिल्ली पुलिस के पत्र का जवाब नहीं दिया है। दिल्ली पुलिस अश्लील सामग्री ट्विटर पर डालने वाले लिंक को भी नहीं खोल पा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के पुलिस अधिकारी ट्विटर के जवाब का इंकार कर रहे हैं ताकि ट्विटर पर अश्लील सामग्री डालने वाले का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत के बाद कथित तौर पर अपने प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी तक पहुंच की अनुमति देने के लिए ट्विटर के खिलाफ दो जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आईपीसी, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और आईटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब 10 लिंक के जरिए ट्विटर पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री डाली गई थी। ये सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय ने बताया कि जिन लिंक से ट्विटर पर अश्लील सामग्री डाली गई थी वह खुल नहीं रहे हैं। ऐसे में लिंक डालने वाले की पहचान नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लिंक डालने वालों का आईपी एड्रेस पता करने के लिए ट्विटर को पत्र लिखा है, मगर अभी तक ट्विटर ने पत्र का जवाब नहीं दिया है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस मामले में ट्विटर के अधिकारियों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकती है।


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार नए कानून के तहत ट्विटर पर कोई भी सामग्री या लिंक डालने से पहले ट्विटर को उसे फिल्टर करना चाहिए थे। मगर ट्विटर ने ऐसा नहीं किया। इसके लिए ट्विटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने ट्विटर पर बच्चों से संबंधित अश्लील लिंक डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed