{"_id":"61cb49ba7a91793148366b76","slug":"case-registered-against-411-for-violating-covid-rules-754-people-challaned","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 411 के खिलाफ मामला दर्ज, 754 लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 411 के खिलाफ मामला दर्ज, 754 लोगों का चालान
Tue, 28 Dec 2021 11:00 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:00 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर 754 लोगों का चालान किया गया है। ये चालान सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने कोविड दिशानिर्देशों को पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 411 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा-188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर 754 लोगों का चालान किया गया है। ये चालान सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक किए गए हैं। दिल्ली पुलिस कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर आगे भी कड़ी नजर रखेगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी जिला पुलिस को डीडीएमए की गाईडलाइंसों का पालन करवाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
बाजारों समेत ऐसी जगहों पर जहां ज्यादा भीड़ एकत्रित होती है, वहां विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सर्तक हो गई है। नाइट कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए हर थाना इलाके में विशेष टीमें बनाई गई हैं। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी इलाके में गश्त कर कोविड नियमों को उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन