फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   case of scam in the purchase of medical equipment in rajendra prasad ophthalmology center of aiims

एम्स: आरपी सेंटर में 8 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला आया सामने, कर्मचारियों का आरोप बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा

Tue, 31 Aug 2021 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Aug 2021 01:34 AM IST
सार

कर्मचारी यूनियन की तरफ से एम्स परिसर में कई जगह पर्चे लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है कि घोटाले के मुख्य आरोपी को बचा लिया गया है और छोटे कर्मचारियों को ही निलंबित किया गया है। अगर इस मामले में अस्पतालप्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सूचित करेगी।

विज्ञापन
case of scam in the purchase of medical equipment in rajendra prasad ophthalmology center of aiims
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

एम्स के राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र (आरपी सेंटर) में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाले का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल की कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया कि इस मामले में कई बड़े अधिकारियों की मिलीभगत है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


कर्मचारी यूनियन की तरफ से एम्स परिसर में कई जगह पर्चे लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है कि घोटाले के मुख्य आरोपी को बचा लिया गया है और छोटे कर्मचारियों को ही निलंबित किया गया है। अगर इस मामले में अस्पतालप्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सूचित करेगी।
विज्ञापन


एम्स के आरपी सेंटर में हुए घोटाले के आरोप में अस्पताल प्रशासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक और जूनियर प्रशासनिक सहायक को निलंबित कर दिया था। वहीं, अन्य कर्मचारियों को भी स्थानांतरित किया गया था। आरोप है कि बगैर खरीदे चिकित्सा उपकरणों के बिल पास किए गए हैं, जिनमें करीब 8 करोड रुपये के घोटाले की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed