फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   case of Interrelation a girl on the pretext of marriage has come to light in North East Delhi

Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, धर्मांतरण का आरोप

Sun, 27 Nov 2022 05:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 27 Nov 2022 05:22 AM IST
सार

आरोपी लगातार अपना धर्म कबूल करने और रीति रिवाजों के अनुसार शादी की बात करता था। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन
case of Interrelation a girl on the pretext of marriage has come to light in North East Delhi
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में शादी का झांसा देकर 25 साल की युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने न सिर्फ दिल्ली में दुष्कर्म किया, बल्कि बुलंदशहर ले जाकर भी वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन


यहां एक अन्य आरोपी ने भी उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार अपना धर्म कबूल करने और रीति रिवाजों के अनुसार शादी की बात करता था। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बुलंदशहर का युवक हथियारों का सप्लायर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता के पड़ोस में दूसरे समुदाय का आरोपी युवक रहता है। वर्ष 2017 में आरोपी की पीड़िता से दोस्ती हुई। दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। यहां उसकी मर्जी के खिलाफ पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अगस्त में आरोपी ने दोबारा यही हरकत करने का प्रयास किया तो पीड़िता ने उसे रोक लिया। इस पर आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो दिखाए। बाद में उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


15 अक्तूबर को आरोपी पीड़िता को घर मिलाने ले गया। यहां उसने धर्म बदलकर शादी करने के लिए कहा। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बुलंदशहर ले गया। यहां उसके साथ एक अन्य युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को घर लाकर छोड़ दिया गया। काफी दिनों तक पीड़िता शादी के लिए आरोपी से कहती रही, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed