फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case of arrest of six terrorists: There was a conspiracy to cause massive damage by setting fire to the country

आतंकियों से पूछताछ में खुलासा : देश में आग लगाकर बड़े पैमाने पर नुकसान की थी साजिश 

Sat, 18 Sep 2021 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Sep 2021 02:27 AM IST
सार

ओसामा के चाचा हुमैद उर रहमान ने कोतवाली, प्रयागराज में शुक्रवार शाम को सरेंडर कर दिया। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम प्रयागराज भेजी जा रही है। हुमैद ने विस्फोटक व हथियारों को छिपाकर रखा था। 

 

विज्ञापन
Case of arrest of six terrorists: There was a conspiracy to cause massive damage by setting fire to the country
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरफ्तार आतंकियों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान आग लगाने के कई तरीके बताए गए थे। उन्होंने आग लगाने के अलग-अलग तरीके बताए गए थे। आतंकियों को देश में जगह-जगह तेल के टेंकर, रिफाइनरी व महत्वपूर्ण इमारतों में आग लगाकर जान-माल का बड़े पैमाने पर नुकसान करने का आदेश दिया गया था। उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाना था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजदू आतंकियों से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है। दूसरी तरफ उसैदुर रहमान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। वहीं ओसामा के चाचा हुमैद उर रहमान ने कोतवाली, प्रयागराज में शुक्रवार शाम को सरेंडर कर दिया। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम प्रयागराज भेजी जा रही है। हुमैद ने विस्फोटक व हथियारों को छिपाकर रखा था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को बताया गया था कि चीनी में पोटेशियम क्लोराइड मिलाकर बड़े पैमाने पर आग लगाई जा सकती है। इसके अलावा आग लगाने के और भी तरीके बताए गए थे। आतंकियों को कहा गया था कि भारत में एक साथ कई जगहों पर बड़े पैमाने पर आग लगानी है। आग से बड़ा नुकसान होने पर भारत की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचेगी। आतंकियों को ट्रेनिंग के दौरान हथगोले भी चलाना सिखाया गया था। हथियारों को रखना, उन्हें संभालना व चलाना सिखाया गया था। इसके अलावा आईईडी बनाना भी सिखाया गया था। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर आए ओसामान व जीशान को अन्य लोगों को ट्रेनिंग देनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा देश को दहलाने की साजिश में गिरफ्तार किए गए छह आतंकी मामले में स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि आतंकी ओसाम का चाचा हुमैद उर रहमान व पिता उसैदुर रहमान ही इस मोड्यूल के मास्टरमाइंड है। ये कहा जा सकता हैकि ये इन मोड्यूल के सबसे अहम कड़ी हैं। इन दोनों भाईयों ने ही इस मोड्यूल को खड़ा किया था।

उसैदुर रहमान के कहने पर हुमैद ने ओसामा व जीशान को आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान में भेजा था। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हुमैद उर रहमान व उसैदुर रहमान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।  दुबई में बैठा उसैदुर रहमान हुमैद को निर्देश देता रहता था। उसैदुर रहमान आईएसआई के संपर्क में था। 


समीर कालिया दस वर्ष से अंडरवल्र्ड के संपर्क में था-
समीर कालिया ने पूछताछ में बताया है कि वह पिछले 10 वर्ष से अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के संपर्क में था। वह फोन के जरिये एक सॉफ्टवेयर्स के माध्यम से अनीस से सीमापार से निर्देश लेता था। पुलिस ने समीर कालिया के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि समीर ने मोबाइल से चैट व अन्य चीजें डिलीट कर दी है। समीर ने भी मोड्यूल को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed