{"_id":"5e908aec8ebc3e768812e67f","slug":"case-filed-on-137-people-for-exiting-the-house-without-a-mask-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बिना मास्क घर से बाहर निकलने के आरोप में 137 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बिना मास्क घर से बाहर निकलने के आरोप में 137 लोगों पर केस
Fri, 10 Apr 2020 09:50 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस अब बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अब तक 137 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ इलाकों को सील कर दिया है। साथ ही लोगों से मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार के निर्देश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर रही है। राजधानी में मास्क पहनकर नहीं निकलने वाले 137 लोगों के खिलाफ सरकारी निर्देश का पालन नहीं करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सबसे ज्यादा 32 मामले उत्तर पश्चिम जिले में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दक्षिण जिले में 23, उत्तरी जिला में 20 और बाहरी जिले में 14 मामले दर्ज किए गए हैं।
इसके अलावा शब- ए- बारात पर दिए गए निर्देश को पालन नहीं करने पर महरौली थाना पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। वहीं उत्तरी जिला पुलिस ने 240 लोगों को हिरासत में लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।