{"_id":"61076f64ddf8b548af7e8f0c","slug":"car-riders-miscreants-looted-10-lakh-paan-masala-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कार सवारों बदमाशों ने लूटा 10 लाख का पान मसाला, सीसीटीवी कैमरे से पुलिस आरोपियों तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कार सवारों बदमाशों ने लूटा 10 लाख का पान मसाला, सीसीटीवी कैमरे से पुलिस आरोपियों तक पहुंची
Mon, 02 Aug 2021 09:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:37 AM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में कार सवारों बदमाशों ने 10 लाख रुपये का पान मसाला लूट लिया। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों तक पहुंच गई। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात कार सवार बदमाशों ने पान मसाले से भरा टेंपो लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेंपो को पंजाबी बाग इलाके से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच तो पता चला कि एक दूसरे टेंपो में माल लोड कर लिया था।
पुलिस उस टेंपो के नंबर के आधार पर रूप नगर पहुंच गई। वहां से पुलिस ने पूरा माल बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस लूटपाट करने वाले आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मनोहर यादव (36) परिवार के साथ नोएडा में रहता है। वह टेंपो चालक है। शनिवार रात को वह पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया से नामी कंपनी का पान मसाला लेकर टाटा-407 से चांदनी चौक के नया बांस के लिए निकला था। इस बीच आउटर रिंग रोड पर पहुंचने पर कार सचार चार बदमाशों ने मनोहर का टेंपो जबरन रुकवा लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने हथियार दिखाकर मनोहर को टेंपो समेत अगवा कर लिया। बदमाश ने मनोहर की पिटाई की और उसे नारायणा के पास टेंपो से उताकर माल समेत फरार हो गए। पीड़ित ने अपने मालिक को सूचना देने के अलावा पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इधर लूटा गया टेंपो रविवार सुबह पंजाबी बाग इलाके में लावारिस मिल गया। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि पान मसाले को पीड़ित के टेंपो से किसी दूसरे टेंपो में लोड किया गया था। नंबर के आधार पर पुलिस टेंपो मालिक तक पहुंची।
टेंपो मालिक से पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार दिन में लूटा गया पूरा माल रूप नगर इलाके में एक गोदाम से बरामद कर लिया। वहां से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों से पूछताछ कर पुलिस लूटपाट करने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में कंपनी के ही किसी जानकार का हाथ है। उससे पूछताछ कर पड़ताल की जा रही है।