{"_id":"629d308676b8b95345300113","slug":"candidates-will-file-nomination-today-with-road-show-for-rajendra-nagar-assembly-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi By election: जीत के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत, रोड शो के साथ प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi By election: जीत के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत, रोड शो के साथ प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
Mon, 06 Jun 2022 04:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 06 Jun 2022 04:45 AM IST
सार
भाजपा ने राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में सांसद, विधायक समेत प्रदेश पदाधिकारियों की टीम मैदान में उतरी है। जीत के लिए भाजपा ने पूरे जोर लगा दिए हैं। वहीं, सोमवार को सभी पार्टी के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इसके पूर्व पार्टी की तरफ से रोड शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने सभी सांसदों व विधायकों को जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतारा है। दरअसल, भाजपा एमसीडी चुनाव के पहले इसे सेमीफाइनल मानकर चल रही है और यह भी साबित करना चाह रही है कि आप की लहर अब खत्म हो रही है।
विज्ञापन
राजेंद्र नगर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा के सभी कद्दावर नेता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने जहां अपने उम्मीदवार राजेश भाटिया को स्थानीय कार्यकर्ता बताया। वहीं, आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ऐसे प्रत्याशी को राजेंद्र नगर विधानसभा में उतारा है जो बाहरी है।
विज्ञापन
रोड शो के साथ प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
सोमवार को सभी पार्टी के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इसके पूर्व पार्टी की तरफ से रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी नेता अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। इसके लिए आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने पूरी तैयारी की है। आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक एक बजे के करीब नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वह पूरे राजेंद्र नगर में रोड शो करेंगे। भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया उपचुनाव के लिए पूसा रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में नामांकन करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब 11 बजे आईटीआई पूसा रोड पहुंच कर नामांकन करेंगी।
विज्ञापन
क्षेत्र की जनता भाजपा के साथ : गुप्ता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा जीत के लिए उतरी है और जीत कर ही रहेगी। क्योंकि राजेंद्र नगर की जनता भाजपा के साथ है। राजेश भाटिया ने अभी तक का अपना सर्वस्य जीवन राजेंद्र नगर के लोगों की सेवा करने में बिताया है। जबकि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को राजेंद्र नगर का कोई बेटा-बेटी, युवा-महिला या कोई भी नहीं मिला तो वह करावल नगर से एक हारे हुए उम्मीदवार को राजेंद्र नगर में उतार दिया है जिसे जनता पहले ही नकार चुकी है।
भाजपा ने ही की थी मदद : लेखी
केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कोरोना काल में सिर्फ भाजपा नेता मदद के लिए आगे आए विपक्षी पार्टी की सभी नेता क्वारंटीन हो गए थे। कोरोना के समय में जो पार्टी ने काम किया है अब समय है कि आप समय रहते उस पार्टी को जीताइये। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने दिल्ली को मेट्रो भी दिया और 12 कॉलेज भी दिए लेकिन शिक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली केजरीवाल सरकार ने एक स्कूल तक नहीं खोला।