फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Calculate marks with online calculator for DU admission

दिल्ली विश्वविद्यालय : प्रशासन की सलाह- ऑनलाइन केलकुलेटर से करें अंकों की गणना

Thu, 12 Aug 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 04:59 AM IST
सार

  • आवेदन के समय बेस्ट थ्री और बेस्ट-4 के अंकों के आधार पर अपना प्रतिशत निकाल सकते हैं
  • केलकुलेटर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कट ऑफ का अंदाजा हो जाएगा

विज्ञापन
Calculate marks with online calculator for DU admission
Delhi university

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन की रेस जारी है। काफी आवेदक दाखिला पोर्टल पर आवेदन कर चुके हैं। लेकिन कई आवेदक हैं जो कि अपने अंकों को लेकर असमंजस में हैं। प्रशासन की ओर से बार-बार सलाह दी जा रही है कि वह ऑनलाइन केलकुलेटर से अंकों की गणना कर सकते हैं। इससे उन्हें अपनी कट ऑफ का अंदाजा हो जाएगा और दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के समय उन्हें दाखिले के लिए आसानी हो जाएगी। 

विज्ञापन


डीयू दाखिला पोर्टल पर आवेदन के समय विद्यार्थियों को ऑनलाइन केलकुलेटर की सुविधा दी गई है। डीयू ने इस सुविधा की शुरूआत 2019-20 में की थी। इस ऑनलाइन केलकुलेटर में विद्यार्थी अपने बेस्ट-3 या फिर बेस्ट-4 के अंकों को भर कर अपने कुल प्रतिशत को प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो राजीव गुप्ता ने कहा कि इस केलकुलेटर में विद्यार्थी अपने अंक डालकर यह देख सकते हैं कि उनकी कितने प्रतिशत बन रहे हैं। इससे उन्हें कट ऑफ आने पर भी यह अंदाजा हो जाएगा कि वह किसी कॉलेज की कट ऑफ के अनुसार दाखिला के योग्य है या नहीं। विद्यार्थियों को अपने आप गणना नहीं करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन केलकुलेटर से छात्र को पता चल जाएगा कि किस विषय के लिए कितनी पर्सेटेज बन रही है। यह सुविधा होने से अंकों की गणना में एकरुपता आएगी। कट ऑफ आने पर छात्र खुद ही अंकों की गणना करके दाखिला लेने का प्रयास करते हैं लेकिन दाखिले के समय पता चलता है कि वह कट ऑफ में नहीं आ रहा है। उल्लेखनीय है कि बेस्ट थ्री से साइंस कोर्सेज में वह बेस्ट-4 से अन्य कोर्सेज में दाखिला होता है। 


 

कॉलेजों में पहले आओ पहले पाओ नीति के आधार पर दाखिला नहीं मिलता

दिल्ली विश्वविद्यालय केकॉलेजों में कट ऑफ आने केबाद दाखिला पहले आओ पहले पाओ की नीति केआधार पर नहीं होगा। वह विद्यार्थी जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भर दिया है और किसी विशेष कॉलेज में पात्रता मापदंड और कट ऑफ को पूरा करते हैं उनका दाखिला ही हो सकेगा। यदि आवेदन प्रक्रिया केतहत पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने केबाद पोर्टल पर अपडेट ना हो, तो विद्यार्थी को 24 घंटे का इंतजार करना चाहिए। विद्यार्थियों को आवेदन करने केबाद फॉर्म का प्रिंट लेकर नहीं भेजना है। 

डीयू में स्नातक कोर्सेज केसंबंध में जानकारी देने के लिए आयोजित किए जा रहे ऑनलाइन वेबिनार में यह जानकारी दी गई। वेबिनार में दाखिला डीन प्रो ङ्क्षपकी शर्मा, डिप्टी डीन डॉ हनीत गांधी, किरोड़ीमल कॉलेज की प्राचार्य प्रो विभा सिंह चौहान ने दाखिले से जुड़े हुए विद्यार्थियों के सवालों केजवाब दिए।

विद्यार्थियों को बताया गया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंट लेकर कहीं नहीं भेजना है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करते ही फॉर्म जमा हो जाएगा। उसकेबाद छात्रों को कट ऑफ आने का इंतजार करना होगा। जिससे कि वह कॉलेज में दाखिला ले सकें। 

यदि 12वीं की इम्प्रूवमेंट की परीक्षा में बैठ रहे हैं, आवेदन फॉर्म में इसी साल का रोल नंबर को भरना होगा। इसकेसाथ ही विद्यार्थियों को बताया गया डीयू में बीबीए कोर्स उपलब्ध है, और इस कोर्स में दाखिला डीयू प्र्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित किया जाएगा।

विद्यार्थियों को पोर्टल प्रतिदिन चेक करते रहने की सलाह दी गई है क्योंकि दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी इसी पोर्टल पर नोटिफाई की जाएगी। किरोड़ीमल कॉलेज में लड़कियों के लिए कोई हॉस्टल अभी नहीं है। लड़कियों के लिए हॉस्टल शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। हॉस्टल का डिजाइन एमसीडी में पास करवाने के लिए दिया हुआ है। तीन साल में इसके बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed