{"_id":"605129dc8ebc3ee6487f0ade","slug":"ca-shot-dead-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सीए की गोली मारकर हत्या, सामने आई रंजिश की बात, पुलिस के हाथ अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सीए की गोली मारकर हत्या, सामने आई रंजिश की बात, पुलिस के हाथ अहम सुराग
Wed, 17 Mar 2021 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Mar 2021 03:27 AM IST
विज्ञापन
deno pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नगर इलाके में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन घर देखने गए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अनिल अग्रवाल (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गर्दन पर गोली लगने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में रुपये के लेन-देन की रंजिश की बात सामने आ रही है। अहम सुराग मिल गए हैं।
विज्ञापन
वारदात मंगलवार सुबह करीब दस बजे महात्मा गांधी रोड पर हुई। अनिल आजादपुर के मजलिस पार्क इलाके में पत्नी अंजू अग्रवाल, एक बेटे और बेटी के साथ रहते थे। उनका बेटा सीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी दसवीं कक्षा में है। अनिल गुरुग्राम स्थित एक ऑटो पार्ट्स कंपनी में सीए थे। पुलिस ने बताया कि महात्मा गांधी रोड पर प्लॉट में अनिल मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार सुबह वे इसे देखने गए थे। इसी दौरान स्कूटी सवार हमलावर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
आदर्श नगर थाना इलाके में दो दिन में दो हत्याओं से दहशत का माहौल है। सोमवार शाम बदमाशों ने कारोबारी सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल की हत्या हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों रास्ते पर निकलना भी दूभर हो गया है। झपटमारी और लूटपाट की वारदात आम हैं। पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने में नाकाम है।
विज्ञापन