{"_id":"605252308ebc3e8c9775c267","slug":"ca-duped-of-one-crore-on-the-pretext-of-cheap-property-ashram-news-noi571943433","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी कीमत में संपत्ति दिलाने का झांसा देकर सीए से एक करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी कीमत में संपत्ति दिलाने का झांसा देकर सीए से एक करोड़ ठगे
विज्ञापन
नई दिल्ली। पालम थाना पुलिस ने आधी कीमत पर द्वारका क्षेत्र में दफ्तर के लिए जगह दिलवाने के नाम पर सीए से एक करोड़ की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 70.40 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी ने चार करोड़ रुपये की संपत्ति का सौदा दो करोड़ रुपये में करवाने का भरोसा दिया था। इसके लिए मोटी रकम नकद में मांगी थी। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेट अमित को द्वारका में अपने लिए एक दफ्तर की तलाश थी। अमित की मुलाकात सन्नी से हुई। सन्नी ने अमित से बताया कि एक शख्स को पैसे की सख्त जरूरत है। इसलिए वह तत्काल अपने दफ्तर को बेचना चाहता है। आधी रकम पर संपत्ति का सौदा करवाने का भरोसा दिया। साथ ही एक करोड़ रुपये नकद देने की शर्त रखते हुए सौदा जल्द करवाने की बात कही।
कम व आधी कीमत पर संपत्ति की खरीदारी का मौका देख, अमित भी आरोपी के झांसे में आ गए। चार्टर्ड अकाउंटेट अमित ने अपने दोस्तों से कर्ज लेकर किसी तरह एक करोड़ रुपये जुटाए। सन्नी ने अमित को 11 मार्च को महावीर एंक्लेव स्थित एक प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में एक करोड़ रुपये लेकर पहुंचने को कहा। वहां पहुंचने पर अमित की मुलाकात वहां विनीत, दीपक व प्रेमलाल से हुई।
विज्ञापन
नकदी की गिनती करने के बाद आरोपियों ने एक कमरे में रकम को रखकर, बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दीपक व प्रेमलाल किसी काम का बहाना बनाकर चले गए। लेकिन दोनों आसपास ही कहीं रुक गए। आरोपियों ने तरकीब लगाकर दूसरे फ्लैट से उसी कमरे में पहुंच गए जहां नकदी रखी गई थी। इसके बाद विनीत भी किसी काम का बहाना बनाकर उसी कमरे में पहुंच गया, जहां नकदी रखी हुई थी। आरोप है कि विनीत ने पूरी रकम दीपक और प्रेमलाल को सौंप दी। इसके बाद अमित के घर के पास विनीत पहुंच गया।
कुछ देर बाद विनीत ने कहा कि उसका व्रत है, इसलिए जूस पीने के लिए बाहर जाना है। थोड़ी देर में लौटने का भरोसा दिया। काफी देर बाद भी जब कोई नहीं लौटा तो अमित ने सभी को फोन किया। बार बार फोन के बावजूद संपर्क न होने पर चार्टर्ड अकाउंटेट को शक हुआ। इसके बाद अमित ने इस मामले की पुलिस को जानकारी दी।
पालम थाना प्रभारी पारस नाथ वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और छानबीन के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनीत को दबोच लिया। विनीत ने पुलिस को बताया कि पूरे मामले का मास्टर माइंड सन्नी है। उसने ही साजिश के तहत इस मामले में सभी को शामिल किया।