फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Businessman clashed with miscreants in Delhi

दिल्ली : बदमाशों से भिड़ा कारोबारी, घायल होने पर भी पिस्टल छीनी, जान बचाकर भागे लुटेरे

Sat, 01 Jan 2022 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 04:37 AM IST
सार

चाकू लगने से घायल होने के बावजूद कारोबारी ने एक बदमाश का पिस्टल छीन लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Businessman clashed with miscreants in Delhi
demo pic - फोटो : pixabay

विस्तार

केशवपुरम इलाके में कारोबारी की बहादुरी से लूटपाट की वारदात नाकाम हो गई। चाकू लगने से घायल होने के बावजूद कारोबारी ने एक बदमाश का पिस्टल छीन लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


त्रिनगर निवासी अमन बंसल (24) निजी कंपनी चलाते हैं। अपने घर में ही कंपनी कार्यालय बना रखा है। बुधवार शाम वह कर्मचारी अनुज के साथ कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दो बदमाश अंदर घुस गए। एक बदमाश के हाथ में पिस्टल था, जबकि दूसरे के हाथ में चाकू था। एक ने उन पर पिस्टल तान दिया, लेकिन अमन ने बदमाश का पिस्टल पकड़कर उसकी तरफ घुमाने लगे। यह देखकर दूसरे बदमाश ने उनके हाथ पर चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथापाई के दौरान अमन ने बदमाश को नीचे गिरा दिया और पिस्टल छीन लिया।  तीसरा बदमाश अमन के कर्मचारी अनुज के साथ हाथापाई कर रहा था। दोनों बदमाशों को भागते देख तीसरा बदमाश भी फरार हो गया। बदमाश का एक बैग भी कार्यालय में छूट गया। 

 

छात्र की बहादुरी से झपटमार को पकड़ा

सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे सलमान की बहादुरी से झपटमारी करने वाले एक नाबालिग बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि, उसका साथी मौके से फरार हो गया। बदमाश के कब्जे से दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि बुधवार रात हवलदार कृष्णपाल और राजेंद्र कर्दमपुरी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटर सवार शोर मचाता हुआ एक बाइक का पीछा कर रहा था। स्कूटर सवार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही बाइक गिर गई और उस पर सवार दो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने एक नाबालिग को दबोच लिया। उसकी उम्र 16 साल है। जांच में पता चला कि बाइक को बदमाशों ने नंदनगरी इलाके से चुराई थी। स्कूटर से टक्कर मारने वाले युवक की पहचान सलमान के रूप में हुई। सलमान ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। यमुना विहार बस डिपो के पास बाइक सवार बदमाश उसका फोन लूटकर घोंडा चौक की तरफ भागे। पुलिस को घटना की जानकारी देने के बजाए स्कूटर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। घोंडा चौक के पास उसे बाइक पर सवार दोनों बदमाश दिख गए। ब्यूरो

गला दबाकर करते थे लूटपाट,छह को पकड़ा  
पार्टी करने के लिए एक कैब चालक का गला दबाकर लूटपाट करने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें चार नाबालिग हैं। पुलिस ने लूटपाट, झपटमारी, वाहन चोरी और चोरी के आठ मामले सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान झरेरा गांव निवासी आशीष (19) और प्रथम (19) के रूप में हुई है, जबकि नाबालिगों का उम्र 15 से 17 के बीच है। 23 दिसंबर की रात दिल्ली कैंट के त्रिकोना पार्क के पास बदमाशों ने नरेश नाम के कैब चालक का गला दबा कर एक मोबाइल और पांच हजार लेकर फरार हो गए थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed