फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bus hits friends riding bike, one dead

Delhi News: बस ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 06 Oct 2023 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Bus hits friends riding bike, one dead
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

चालक मौके पर बस छोड़कर हुआ फरार, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बेलगाम चार्टर्ड बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
मृतक की शिनाख्त योगेश (28) के रूप में हुई है। घायल जितेंद्र (29) का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, योगेश परिवार के साथ गली नंबर-3, वेस्ट करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता लाखन सिंह, मां, छोटा भाई प्रमोद और पत्नी पूजा है। योगेश वसंतकुंज की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्त जितेंद्र के साथ ड्यूटी जा रहा था।
विज्ञापन

गर्भवती है योगेश की पत्नी
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद योगेश का शव परिवार के हवाले कर दिया है। योगेश की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि डेढ़ साल पहले ही योगेश की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed