फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   British High Commissioner appreciated the famous works of Delhi Government

Delhi News: ब्रिटिश उच्चायुक्त ने की दिल्ली सरकार के चर्चित कार्यों की सराहना, साथ काम करने की जताई इच्छा

Thu, 09 Jun 2022 05:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 Jun 2022 05:40 AM IST
सार

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और ब्रिटिश काउंसिल इंडिया की निदेशक बारबरा विकम ने केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उच्चायुक्त ने दिल्ली सरकार के चर्चित कार्यों की सराहना करते हुए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
British High Commissioner appreciated the famous works of Delhi Government
ब्रिटिश उच्चायुक्त ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और ब्रिटिश काउंसिल इंडिया की निदेशक बारबरा विकम ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दिल्ली सचिवालय पहुंचे उच्चायुक्त ने कई मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश उच्चायुक्त को बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और सड़क सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दिल्ली में सड़क निर्माण पर विशेष कार्य किया जा रहा है। उच्चायुक्त ने भी चर्चित कार्यों की सराहना की और सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलकर काम करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली सरकार और लंदन के बीच सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने के लिए नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट हो सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली और ब्रिटेन दोनों अपने नागरिकों की बेहतरी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और डीडीसी के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेहतर हुए सरकारी स्कूल : मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और सड़क सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर काम हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 पहले सरकारी स्कूलों की हालत दयनीय थी। इमारतें जर्जर थीं और बच्चों के बैठने के लिए डेस्क  तक नहीं थे। स्कूलों में न पीने का पानी था और शौचालय की सुविधा भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed