{"_id":"6269da20cf334d5cde547ca3","slug":"brain-dead-person-kidney-transplanted-in-two-patients-and-deposited-in-eye-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मरते-मरते दो लोगों को जिंदगी दे गया शख्स, किडनी और आंखों को किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मरते-मरते दो लोगों को जिंदगी दे गया शख्स, किडनी और आंखों को किया दान
Thu, 28 Apr 2022 05:34 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 Apr 2022 05:34 AM IST
सार
नोटो ने दोनों किडनी और कॉर्निया को आवंटित किया। इनमें से एक किडनी एचसीएमसीटी मणिपाल अस्पताल में 59 वर्षीय महिला को दी गई तथा दूसरी किडनी एक निजी अस्पताल में एक 51 वर्षीय पुरुष में प्रत्यारोपित की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में 45 वर्षीय ब्रेन डेड व्यक्ति ने दो लोगों को नई जिदंगी दी हैं। मृतक के परिवार ने उसकी किडनी और कार्नियां दान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (नोटो) ने दोनों किडनी और कॉर्निया को आवंटित किया। इनमें से एक किडनी एचसीएमसीटी मणिपाल अस्पताल में 59 वर्षीय महिला को दी गई तथा दूसरी किडनी एक निजी अस्पताल में एक 51 वर्षीय पुरुष में प्रत्यारोपित की गई। वहीं, दोनों कॉर्निया को नेत्र बैंक में पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
एचसीएमसीटी अस्पताल के क्रिटिकल केयर के प्रमुख डॉ. श्रीकांत श्रीनिवासन ने बताया कि मरीज को बेहोशी की हालत में 22 अप्रैल को अस्पताल लाया गया था। जांच करने पर पता चला कि उसे बड़े स्तर पर इंट्राक्रेनियल रक्तस्राव हुआ था। प्रयास के बाद भी मरीज की हालत बिगड़ती चली गई और शनिवार को उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
डॉ. (कर्नल) अवनीश सेठ ने कहा कि जब परिवार ने अंग दान के लिए अपनी सहमति दे दी तो उसकी दोनों किडनियों को निकालकर सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर दिया गया। परिवार ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों की जिंदगी बचा ली और दो अन्य लोगों को दृश्य का उपहार दिया है।
अस्पताल के निदेशक रमन भास्कर ने कहा कि देश में अंगदान के विषय में हो रही धीमी व स्थिर प्रगति से अंगों की उपलब्धता से अनेक मरीजों की जिंदगी बचाने की उम्मीद बढ़ रही है।