फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Boy attacked on 16-year-old girl with an axe in Moti Bagh admitted in Safdarjung hospital condition critical

दिल्ली: मोती बाग में लड़के ने 16 वर्षीय लड़की पर कुल्हाड़ी से किया हमला, सफदरजंग में भर्ती, हालत गंभीर

Tue, 13 Jul 2021 12:41 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 13 Jul 2021 12:41 AM IST
सार

गंभीर हालत में लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Boy attacked on 16-year-old girl with an axe in Moti Bagh admitted in Safdarjung hospital condition critical
कुल्हाड़ी से किया हमला, फाइल फोटो

विस्तार

साउथ कैंपस थाना इलाके में सनकी युवक ने 11वीं कक्षा की छात्रा (16) पर सोमवार दोहर को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने किशोरी पर कुल्हाड़ी से दो वार किए। किशोरी सफदरजंग अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी काफी दिनों से किशोरी का पीछा कर रहा था और 15 दिन पहले उसने छात्रा को उसके जन्मदिन से पहले जान से मारने की धमकी दी थी। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित छात्रा मोती बाग सरकारी क्वाटर्स के पास घेरलु सहायकों के लिए बनी झुग्गियों में रहती है। छात्रा मोती बाग में ही स्थित सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही है और उसके पिता मोतीबाग मेट्रो स्टेशन के पास दुकान लगाते है। पुलिस को सोमवार दोपहर करीब सवा बजे लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने की सूचनी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता लगा है कि शास्त्री मार्ग के पास स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले प्रदीप उर्फ प्रवीण (20) ने छात्रा पर जानलेवा हमला किया है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी एक तरफा प्यार करता था और उस पर दोस्ती करने का दवाब बना रहा था। छात्रा ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी दी थी। स्कूल बंद होने के कारण अपने पिता की दुकान पर जाती थी। आरोपी दुकान पर आते-जाते पीछा करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनकी युवक ने जन्मदिन से पहले हत्या करने की धमकी दी थी
छात्रा का 13 जुलाई को जन्मदिन है। जब छात्रा ने आरोपी से दोस्ती करने से मना कर दिया तो आरोपी ने करीब 15 दिन पहले धमकी दी थी कि वह उसके जन्मदिन से पहले उसकी हत्या कर देगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी सोमवार दोपहर को उनके घर पहुंचा। छात्रा जैसे ही घर से बाहर निकली आरोपी ने हमला कर दिया। आरोपी छात्रा पर कुल्हाड़ी से पहला हमला सिर व फिर पीठ पर किया। किशोरी की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed