फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Blackmailed by threatening to make obscene photos viral, arrested

Delhi News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed by threatening to make obscene photos viral, arrested
नोट: खबर फतेहाबाद, हरियाणा के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन

शाहदरा थाना पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से दबोचा
मेकअप आर्टिस्ट बनाकर हर दिन 25 हजार दिलवाने का किया था वादा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा में युवक ने लड़की को मेकअप आर्टिस्ट बनाकर 25 हजार रुपये हर दिन दिलवाने का वादा कर अपने जाल में फंसाया। बाद में लड़की से नजदीकियां बढ़ा ली। आरोपी ने प्यार का इजहार करते हुए युवती को वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। बाद में उसे बड़ा मॉडल बनाने का झांसा देने लगा।

वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर आरोपी ने 10 हजार रुपये की डिमांड शुरू कर दी। पुलिस से शिकायत हुई तो शाहदरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद से दबोच लिया। आरोपी की पहचान गांव नागपुर, फतेहाबाद, हरियाणा निवासी प्रवीन उर्फ विशु (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है। 10वीं पास आरोपी पेशे से नाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाने में एक युवती ने शिकायत दी थी। पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कन्हैया लाल यादव ने टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि आरोपी फतेहाबाद, हरियाणा में मौजूद है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed