फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP's performance on water crisis

Delhi News: जल संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

Sat, 24 Jun 2023 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
BJP's performance on water crisis
हिरासत में लिए गए भाजपा नेता, बाद में छोड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जल संकट को लेकर भाजपा नेता दिल्ली सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय पर भाजपा ने प्रदर्शन व मटके फोड़कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज किया। प्रदर्शनकारी झंडेवालान मंदिर के पास एकत्रित हुए और मार्च किया। पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय के मुख्य द्वार की ओर बढ़े, जहां से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद रमेश बिधूड़ी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उन्हें पहाड़गंज ले गई, जहां कुछ समय बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड पूरी तरह से दीवालिया हो चुका है। स्थिति यह है कि कर्ज के ब्याज चुकाने का भी पैसा नहीं है। दिल्ली के लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। द्वारका, संगम विहार में पानी नहीं आता और कोंडली में गंदे पानी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। यमुना पार का ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां पानी की समस्या न हो, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुध नहीं ले रहे हैं। हर साल 800 करोड़ रुपये का घाटा जलबोर्ड को हो रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जनता से 24 घंटे साफ पानी उपलब्ध कराने का वायदा सरकार का विफल साबित हुआ है। जल बोर्ड को यह स्वीकार करना पड़ा कि दिल्ली के 34 फीसदी आबादी को गंदा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार का पूरा मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार में लिप्त है। आज बदबूदार पानी के लिए भी लोगों के दो-दो लाख रुपये के बिल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed